कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।
ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। सूची में कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। खास बात यह है कि इस बार भी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से होने की संभावना जताई जा रही है।
ममता बनर्जी की पार्टी ने 52 महिलाओं को दिया टिकट
तृणमूल कांग्रेस ने 50 से अधिक महिलाओं को टिकट दिया है। पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है। उन्होंने बताया कि एसटी और एससी के लिए आरक्षित सीटों से अधिक प्रत्याशी पार्टी ने दिये हैं. कहा कि राज्य में 84 सीटें आरक्षित हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 95 एससी-एसटी उम्मीदवार खड़े किये हैं. इनमें 78 एससी और 17 एसटी प्रत्याशी हैं।
31 से 90 साल तक के उम्मीदवारों को टिकट
ममता बनर्जी की पार्टी ने 31 साल से 90 साल तक के उम्मीदवारों को इस बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है. इसमें 4 प्रत्याशी 31 साल से कम उम्र के हैं। तृणमूल की कैंडिडेट लिस्ट में किस आयु वर्ग के कितने उम्मीदवार हैं, उसकी पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।
31 साल से कम उम्र के 4 उम्मीदवार
31 से 40 साल के 38 उम्मीदवार
41 से 50 साल के 88 उम्मीदवार
51 से 60 साल के 89 उम्मीदवार
61 से 70 साल के 47 उम्मीदवार
71-80 साल के 23 उम्मीदवार
81-90 साल के 2 उम्मीदवार
उम्मीदवारों की सूची (मुख्य सीटें)
मेखलीगंज – परेश अधिकारी
दिनहाटा – उदयन गुहा
अलीपुरद्वार – सुमन कंजीलाल
धूपगुड़ी – डॉ. निर्मल राय
सिलीगुड़ी – गौतम देव
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी – शंकर मालाकार
चोपड़ा – हमीदुल रहमान
बालुरघाट – अर्पिता घोष
हरिरामपुर – बिप्लब मित्रा
डोमकल – हुमायूं कबीर
करिमपुर – सोहम चक्रवर्ती
पलाशीपाड़ा – रुकबानुर रहमान
हाबड़ा – ज्योतिप्रिय मलिक
रासबिहारी – देवाशीष कुमार
भाटपाड़ा – अमित गुप्ता
नोआपाड़ा – त्रिणांकुर भट्टाचार्य
बैरकपुर – राज चक्रवर्ती
कामारहाटी – मदन मित्रा
बरानगर – सायंतिका
डायमंड हार्बर – पन्नालाल हालदार
सोनारपुर दक्षिण – लावली मैत्रा
भांगड़ – शौकत मोल्ला
बेहाला पश्चिम – रत्ना चट्टोपाध्याय
कोलकाता पोर्ट – फिरहाद हाकिम
भवानीपुर – ममता बनर्जी
मानिकतला – श्रेया पांडे
हावड़ा उत्तर – गौतम चौधरी
शिवपुर – राणा चट्टोपाध्याय
पांचला – गुलशन मलिक
उलूबेड़िया पूर्व – ऋतब्रत
बेलियाघाटा – कुणाल घोष
उत्तरपाड़ा – शीर्षान्न बंद्योपाध्याय
सिंगूर – बेचाराम मान्ना
चुंचुड़ा – देवांशु भट्टाचार्य
नंदीग्राम – पवित्र कर
सबंग – मानस भुइयां
देबरा – राजीव बनर्जी
टॉलीगंज – अरूप विश्वास
रामनगर – अखिल गिरी
काकद्वीप – मोंटूराम पाखिरा
सोनारपुर उत्तर – फिरदौसी बेगम
मंतश्वर – सिद्दीकुल्ला चौधरी
बारुईपुर पूर्व – बिभास सरदार
बारुईपुर पश्चिम – बिमान बनर्जी
राजारहाट-गोपालपुर – अदिति मुंशी