Home » देश » बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

बजट पेश होने से पहले दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होने वाला है लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी. . .

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होने वाला है लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

ईमेल के जरिए धमकी दी गई

सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल आया। ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी विधानसभा स्पीकर के रूम में जांच करने के लिए पहुंचे हैं।

दिल्ली CM को भो धमकी भरा ईमेल

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को भी धमकी से भरा ईमेल आया था।

ईमेल का विवरण और घटनाक्रम


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:57 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की निजी ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध संदेश आया. इसके ठीक 10 मिनट बाद, सुबह 9:08 बजे विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक आईडी पर भी इसी तरह का एक और ईमेल प्राप्त हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन ईमेल में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का जिक्र किया गया था. संदेश में धमकी भरे लहजे में कहा गया था कि दिल्ली विधानसभा परिसर में बम रखे गए हैं जिन्हें जल्द ही सक्रिय कर दिया जाएगा.

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई

धमकी मिलने के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विधानसभा परिसर में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को तैनात किया है। साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले का सुराग लगाने में जुट गई हैं। इससे पहले भी गत माह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद से विधानसभा की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की प्रतिक्रिया

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर को इस तरह से डराना निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की धमकियां उन्हें उनके संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन से नहीं रोक सकतीं। उन्होंने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से मांग की है कि इस ईमेल के ‘आईपी एड्रेस’ को ट्रैक कर साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जाए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम