Home » एक्सक्लूसिव » बजट 2026 : विदेश यात्रा सस्ती, टैक्स पर गड़बड़ी पर अब सजा नहीं सिर्फ जुर्माना, नया इनकम टैक्स एक्ट इस साल 1 अप्रैल से होगा लागू

बजट 2026 : विदेश यात्रा सस्ती, टैक्स पर गड़बड़ी पर अब सजा नहीं सिर्फ जुर्माना, नया इनकम टैक्स एक्ट इस साल 1 अप्रैल से होगा लागू

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। बजट में आत्मनिर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़ का ऐलान हुआ है. इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का विकास करने. . .

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। बजट में आत्मनिर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़ का ऐलान हुआ है. इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का विकास करने की भी घोषणा हुई है. बजट में बायो फार्मा पर फोकस किया गया है. इसके लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ का बजट रखा है. बजट में वित्त मंत्री क्या-क्या ऐलान कर रही हैं।

विदेश जाना होगा सस्ता

वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स भरना आसान होगा. मोटर एक्सीडेंट क्लेम में ब्याज नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि विदेश की यात्रा करना भी अब सस्ता होगा. पैकेज पर लगने वाला टैक्स कम होगा. ITR 1-2 में रिटर्न अब 31 जुलाई तक फाइल कर सकेंगे. पहले लास्ट डेट 31 दिसंबर था.

कंटेंट क्रिएटर के लिए लैब बनाएगी सरकार

बजट में कंटेंट क्रिएटर के लिए लैब बनाने का ऐलान हुआ है. वित्त मंत्री ने कहा है कि भारत में एवीजीसी क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है. 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना के लिए इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस, मुंबई को समर्थन देने के लिए प्रस्ताव है।

नौकरियों, लोकल ग्रोथ के लिए टूरिज्म पर फोकस

बजट में युवाओं की नौकरियों और लोकल ग्रोथ के लिए टूरिज्म पर फोकस किया गया है। बजट में रोजगार और विकास की अपनी रणनीति में टूरिज्म को केंद्र में रखा है। इसके तहत रोजगार सृजन, विदेशी मुद्रा आय और स्थानीय आर्थिक विकास में इसकी भूमिका पर फोकस किया गया है। सरकार ने पूरे भारत में इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए संस्था निर्माण, कौशल विकास, डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन और इको-टूरिज्म पहलों का मिश्रण पेश किया है।

नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से होगा लागू


वित्त मंत्री ने बजट भाषण में नए इनकम टैक्स एक्ट को इसी साल से लागू करने की बात कही है। वित्त मंत्री ने टैक्स फॉर्म को आसान करने की बात कही है। इसमें दंड की जगह टैक्स देकर छूट सकते हैं। इसमें मुकदमेबाजी को कम करने के लिए कदम उठाया गया है। साथ ही अघोषित आय एक करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। 31 जुलाई तक आईटी रिटर्न फाइल कर सकेंगे।

लखपति दीदी कार्यक्रम का होगा विस्तार


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2026 में लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाया गया है। इसके तहत सरकार महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से एंटरप्राइज मालिक बनने में मदद करने की योजना बना रही है। साथ ही क्लस्टर-लेवल फेडरेशन के भीतर कम्युनिटी-ओन्ड रिटेल आउटलेट के तौर पर सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट स्थापित किए जाएंगे। इन मार्ट को बेहतर और इनोवेटिव फाइनेंसिंग के ज़रिए सपोर्ट किया जाएगा। इससे महिलाएं एंटरप्रेन्योरशिप में अगला कदम उठा सकेंगी।

किन राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर

तमिलनाडु
ओडिशा
आंध्र प्रदेश
केरल

कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप होगा पेश


वित्त मंत्री ने कहा कहा कि कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप पेश किए जाएंगे। म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को बढ़ावा देने के लिए, मौजूदा अमृत योजना के आधार पर, ₹1,000 करोड़ से अधिक के एक बॉन्ड जारी करने पर बड़े शहरों को ₹100 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

निवेश आकर्षित करने का सरकार का प्लान


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाष में निवेश आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजारों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश को भारत की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने के लिए, सरकार कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फंड और डेरिवेटिव तक पहुंच के साथ एक मार्केट-मेकिंग फ्रेमवर्क पेश करके कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करने की योजना बना रही है।

आम बजट 2026 : ये हैं सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्तावित रूट

मुंबई-पुणे,
पुणे-हैदराबाद,
हैदराबाद-बेंगलुरु,
हैदराबाद-चेन्नई,
चेन्नई-बेंगलुरु,
दिल्ली-वाराणसी
वाराणसी-सिलीगुड़ी


केंद्रीय बजट 2026 : सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सेमीकंडक्टर पर विशेष ध्यान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन पर अपना फोकस बढ़ाएगा। इसके तहत घरेलू कैपिटल-गुड्स क्षमताएं बनाने और एक इंडिपेंडेंट सप्लाई चेन बनाने पर जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे खनिज-समृद्ध राज्य दुर्लभ पृथ्वी संसाधनों तक पहुंच हासिल करने में महत्वपूर्ण होंगे।

निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें
7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़
शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च
20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी
4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर
3 केमिकल पार्क का निर्माण
एसएमई के लिए 10 हजार करोड़
महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान
Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम