Home » देश » बिहार के साथ 7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर जारी है उपचुनाव, बडगाम उपचुनाव पर सबकी नजर

बिहार के साथ 7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर जारी है उपचुनाव, बडगाम उपचुनाव पर सबकी नजर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ आज देश के 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में मतदाता. . .

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ आज देश के 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। इन सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

किन सीटों पर हो रहा है उपचुनाव?

-जम्मू-कश्मीर: बडगाम, नगरोटा
-राजस्थान: अंता
-झारखंड: घाटशिला
-तेलंगाना: जुबली हिल्स
-पंजाब: तरनतारन
-मिजोरम: डंपा
-ओडिशा: नुआपाड़ा

बडगाम उपचुनाव पर सबकी नजर

जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट सबसे चर्चित बनी हुई है। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। 2024 विधानसभा चुनाव में उन्होंने दो सीटों गांदरबल और बडगाम से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने गांदरबल सीट बरकरार रखते हुए बडगाम से इस्तीफा दे दिया था।

बडगाम सीट पर 20 उम्मीदवार मैदान में हैं

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगा महमूद को टिकट दिया है। पीडीपी से आगा सैयद मुंतजिर मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने सैयद मोहसिन पर दांव लगाया है।

कब आएंगे नतीजे?

सभी उपचुनाव सीटों की मतगणना 14 नवंबर को होगी। राजनीतिक दलों की नजर इन नतीजों पर है, क्योंकि ये आने वाले महीनों की सियासी दिशा तय कर सकते हैं।

Web Stories
 
इन परेशानियों से राहत के लिए रोज खाएं संतरा चेहरे से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर खाली पेट सेब का सिरका पीने से दूर रहती हैं ये बीमारियां केले में काली मिर्च मिलाकर खाने से क्या होता है? घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स