Home » बिहार » बिहार चुनाव परिणाम आज : नतीजों से पहले पोस्टर वार, नीतीश को बताया गया टाइगर, आरजेडी ने कहा-असली टाइगर तेजस्वी

बिहार चुनाव परिणाम आज : नतीजों से पहले पोस्टर वार, नीतीश को बताया गया टाइगर, आरजेडी ने कहा-असली टाइगर तेजस्वी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में बस एक दिन का इंतजार है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08 फीसदी, जबकि दूसरे चरण में रिकॉर्ड 69.20% मतदान हुआ।. . .

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में बस एक दिन का इंतजार है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08 फीसदी, जबकि दूसरे चरण में रिकॉर्ड 69.20% मतदान हुआ। एग्जिट पोल्स के औसत अनुमानों पर भरोसा करें, तो NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। लेकिन असल नतीजे कल आएंगे।

NDA के इन दिग्गजों की सियासी किस्मत का फैसला कल

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए कल काउंटिंग होगी। एनडीए की ओर से उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार में 15 मंत्री, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, मदन सहनी, नितिन नबीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, ड़ॉ. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू के अलावा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, श्रीमती लेशी सिंह, नीतीश मिश्रा, सुनील कुमार पिंटू, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, विजय कुमार मंडल, मोहम्मद जमा खान, प्रमोद कुमार, कृष्ण नंदन पासवान, कृष्ण कुमार ऋषि, शीला मंडल, महाबली सिंह, दुलालचंद गोस्वामी, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता, अनिल कुमार, HAM के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी और समधन ज्योति देवी की किस्मत कल खुलेगी।

महागठबंधन के इन दिग्गजों की सियासी किस्मत कल होगी तय

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के अलावा अवध बिहारी चौधरी, डॉ. रामानंद यादव, वीणा देवी, ललित कुमार यादव, विजेन्द्र चौधरी, रेणु कुशवाहा, खेसारी लाल यादव, आलोक मेहता, भाई वीरेन्द्र, अनिरूद्ध यादव, अवधेश राय, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, अब्दुल जलील मस्तान, बीमा भारती, कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, राजेश राम, अजीत शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुयी है। इसके अलावा तेज प्रताप यादव, आईपी गुप्ता, शिवदीप लांडे, आनंद मिश्रा, वी.के.रवि, जयप्रकाश सिंह, आर.के.मिश्रा, राम नारायण सिंह समेत अन्य की किस्मत कल खुलेगी।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स?

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आएंगे। उससे पहले तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल दिखाए हैं, अधिकतर सभी सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर बहुमत मिलती दिखाई दे रही है। एक तरफ इस सर्वे को लेकर बिहार एनडीए काफी खुश नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने सर्वे के नतीजों पर सवाल उठाए हैं।

तमाम सर्वे में NDA को स्पष्ट बहुमत

देश की तकरीबन एक दर्जन सर्वे एजेंसियों के सर्वे में एनडीए को 140 से 170 के बीच सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन को 60 से 112 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी को सर्वे में 0 से 5 सीटों के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

POLL OF POLLS में भी NDA सरकार

तमाम एजेंसियां बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को आसानी से बहुमत देती नजर आ रही हैं। इन तमाम एजेंसियों के सर्वे का सर्वे करने के बाद एनडीए को 140 से 150 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं महागठबंधन को 85 से 95 सीटें, जनसुराज को 0 से 5 सीटें और अन्य को 5 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि असल नतीजे कल आएंगे।

Web Stories
 
खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 7 काम इन राशियों को जरूर पहनना चाहिए पुखराज, खुल जाएगी किस्मत रोजाना एलोवेरा खाने से मिल सकते हैं ये जबरदस्त फायदे प्री-डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं? गर्भवती महिलाएं डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें