बिहार चुनाव—परिणाम )
कुल सीटें: 243
बहुमत: 122
| गठबंधन/पार्टी | आगे | जीते | कुल | 2020 की तुलना |
|---|---|---|---|---|
| एनडीए | 191 | 0 | 191 | +66 |
| महागठबंधन | 48 | 0 | 48 | –62 |
| जनसुराज | 0 | 0 | 0 | 0 |
| अन्य | 3 | 0 | 3 | –5 |
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बिहार के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। भाजपा, जदयू के अलावा महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और जनसुराज का क्या है हाल?
एनडीए रुझानों में दोहरे शतक की ओर
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुबह 11 बजे तक 191 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन 50 सीटों पर आगे है।
सुबह 11 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों में जदयू की बढ़त बरकरार
सुबह 11 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जदयू 81, भाजपा 78, राजद 35, लोजपा रामविलास 22, कांग्रेस 7, सीपीआईएम 4 और हम पार्टी भी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा बोली- जनता ने तेजस्वी को नकार दिया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, ‘बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है… तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।’
बडगाम सीट पर रोचक मुकाबला
जम्मू कश्मीर की बडगाम सीट पर रोचक मुकाबला हो रहा है। अब यहां पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर महदी आगे हो गए हैं। हालांकि उनके और नेकां के आगा सैयद महमूद अल मोसावी के बीच सिर्फ वोटों का अंतर है।