Home » उत्तर प्रदेश » बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, CM योगी ने जताया शोक

बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे का हुआ निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, CM योगी ने जताया शोक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी किडनी फेल हो गई थीं। पिछले 12 दिन से फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती थे। वहां कुछ ही देर में उनकी. . .

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी किडनी फेल हो गई थीं। पिछले 12 दिन से फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती थे। वहां कुछ ही देर में उनकी सांसे थम गई। उनका निधन मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण हुआ है। उनके निधन के बाद आगरा में बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि हरिद्वार दुबे काफी समय से किडनी रोग से पीड़ित थे। डायलिसिस भी हो रही थी। समस्या अधिक होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण बचाया नहीं जा सका। वे बीमार थे, इस बारे में कुछ ही लोगों को जानकारी थी। अचानक निधन का समाचार मिलने से हर कोई हैरत में है। हरिद्वार दुबे के अंतिम दर्शन के लिए आवास पर लोग पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता केपी सिंह फौजदार ने बताया कि हरिद्वार दुबे का पार्थिक शरीर 26 जून को 11 बजे तक आगरा स्थित आवास पर आएगा। 26 जून को ही शाम पांच बजे ताजगंज मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार होगा।
CM योगी ने जताया शोक
हरिद्वार दुबे के निधन की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए अपनी शोक सवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
# Agra News# UP News# BJP MP Haridwar Dubey passed away#

Web Stories
 
घर के प्रमुख द्वार पर ये चीजें लगाने से नकारात्मक शक्तियों से मिलेगा छुटकारा Margashirsha Amavasya 2025: शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से जीवन में आएगी खुशहाली बार-बार लगती है भूख? हो सकती हैं ये परेशानियां सर्दियों में खजूर खाने के ये फायदे जानेंगे तो चौंक जाएंगे रात में तलवों में तेल लगाने से शरीर को मिलेंगे ये गजब के फायदे