Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » बिहार » बेगूसराय में पुलिस को लोगों ने दौड़ाया, बांस-बल्ली और पत्थर से किया हमला; हवाई फायरिंग कर जान बचाई

बेगूसराय में पुलिस को लोगों ने दौड़ाया, बांस-बल्ली और पत्थर से किया हमला; हवाई फायरिंग कर जान बचाई

बेगूसराय। बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में शराबियों की तलाश में पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर, बांस-बल्ली से हमला कर. . .

बेगूसराय। बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में शराबियों की तलाश में पहुंची उत्पाद विभाग की पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर, बांस-बल्ली से हमला कर दिया।
अपने बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए अपनी जान बचाई और दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी मिलने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा में मौके पर पहुंचकर एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब साढ़े 9 बजे उत्पाद विभाग की टीम एक तारीखाना में छापा मारने पंहुची थी। इस दौरान भगवानपुर गांव निवासी गोविंद कुमार चौधरी व अनिरुद्ध कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। एक व्यक्ति को तारीखाना से पकड़ा गया तो दूसरे व्यक्ति को किसी के शादी के मटकोर से पकड़ा।
दोनों को पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया और बांस-बल्ली से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीण पुलिस टीम को खदेड़ने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग की और दोनों पकड़े गए व्यक्ति को साथ ले गई।
गोलीबारी होते ही उस जगह भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने आत्मरक्षा में करीब आठ चक्र गोली चलाते हुए किसी तरह भाग कर जान बचाई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएस आई विनीत कुमार झा पहुंचकर घटना की जांच की एवं घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया।
इधर, भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जब एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया जिस कारण आत्म रक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। हालांकि पुलिस हर विन्दुओ पर जांच में जुटी हुई है।

Trending Now

बेगूसराय में पुलिस को लोगों ने दौड़ाया, बांस-बल्ली और पत्थर से किया हमला; हवाई फायरिंग कर जान बचाई में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़