कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी चरण की प्रत्याशी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बैरकपुर संगठनात्मक जिले के बैरकपुर, नोआपाड़ा, बिजपुर और जगतदल जैसे हाई-वोल्टेज सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
बैरकपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने कौस्तव बागची को उम्मीदवार बनाया है। नाम घोषित होने के तुरंत बाद कौस्तव बागची ने आरजी कर पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर कौस्तव बागची ने कहा कि बैरकपुर के लिए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें चुना, यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान और उपलब्धि है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी के साथ मिलकर काम करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।
प्रत्याशी घोषणा के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं।