Home » मनोरंजन » बॉर्डर 2 के धमाके से दहला मर्दानी 3 का कलेक्शन, लगातार घट रही कमाई, खतरे में रानी की फिल्म फ्रेंचाइजी का बड़ा रिकॉर्ड

बॉर्डर 2 के धमाके से दहला मर्दानी 3 का कलेक्शन, लगातार घट रही कमाई, खतरे में रानी की फिल्म फ्रेंचाइजी का बड़ा रिकॉर्ड

डेस्क। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल स्टारर यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में. . .

डेस्क। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। 23 जनवरी को रिलीज हुई सनी देओल स्टारर यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। भले ही दूसरे हफ्ते के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ दर्शकों पर बनी हुई है और यह लगातार बड़े रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है।

रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’ ने लगभग 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह अब तक का सबसे कम सिंगल-डे कलेक्शन जरूर है, लेकिन किसी भी बड़ी फिल्म के लिए तीसरे हफ्ते में यह आंकड़ा कमजोर नहीं माना जाता। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 15 दिनों में करीब 297.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं मेकर्स के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की कुल कमाई 325 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

पहले हफ्ते में किया था धमाका


फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में ही 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। देशभक्ति और युद्ध पर आधारित दमदार कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन में करीब 68 प्रतिशत की गिरावट आई, फिर भी फिल्म ने उस दौरान भी 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।

कहानी और स्टार कास्ट

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें देशभक्ति, बलिदान और जज्बे को बड़े पैमाने पर दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। मजबूत स्टार कास्ट, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी के दम पर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

कितना होगा मर्दानी 3 फिल्म का कलेक्शन?

वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का भारत में 8 दिनों का नेट कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपए का हो गया है. वहीं इसका 7 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 39 करोड़ रुपए का रहा है।इसमें फिल्म के 8वें दिन के 1.75 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म 40.75 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इसका बजट 60 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। मतलब कि फिल्म अभी अपने बजट से भी पीछे चल रही है. ऐसे में इस फिल्म की नैया पार लगना मुश्किल ही नजर आ रहा है।

रानी मुखर्जी का कौन सा रिकॉर्ड खतरे में?

रानी मुखर्जी की फिल्म फ्रेंचाइजी मर्दानी को जनता का ढेर सारा प्यार मिला है. इस फिल्म के पहले पार्ट ने अच्छी कमाई की थी और सुपरहिट रही थी। वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी हिट रहा था. लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट के साथ कुछ भी ठीक होता नजर नहीं आ रहा है। इस फिल्म की कमाई लगातार घट रही है।ऐसे में अगर ये फिल्म हिट नहीं होती है तो इस फिल्म फ्रेंचाइजी का लगातार हिट होने का रिकॉर्ड टूट जाएगा। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कोई फिल्म फ्रेंचाइजी की सारी फिल्में हिट जा रही हों।अगर मर्दानी 3 भी हिट हो जाती तो ये नया कीर्तिमान होता। लेकिन फिलहाल ये फिल्म तो फ्लॉप के गड्ढे में फिसलती नजर आ रही है। साथ ही शाहिद कपूर की ओ रोमियो के आने के बाद तो इसका कलेक्शन ठप्प होना लगभग तय है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम