ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » भाजपा का मिशन बंगाल : सिलीगुड़ी से पीएम मोदी बंगाल में फूकेंगें चुनावी बिगुल, भवानीपुर में आखिरी प्रहार; BJP ने बनाया रैलियों का मास्टरप्लान

भाजपा का मिशन बंगाल : सिलीगुड़ी से पीएम मोदी बंगाल में फूकेंगें चुनावी बिगुल, भवानीपुर में आखिरी प्रहार; BJP ने बनाया रैलियों का मास्टरप्लान

कोलकाता। बंगाल फतह के लिए भाजपा ने मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। इस बार पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 14 रैली करेंगे। इसकी शुरुआत सिलीगुड़ी से होने वाली है। वहीं, पीएम की बंगाल में आखिरी रैली भवानीपुर में होगा। यह. . .

कोलकाता। बंगाल फतह के लिए भाजपा ने मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। इस बार पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 14 रैली करेंगे। इसकी शुरुआत सिलीगुड़ी से होने वाली है। वहीं, पीएम की बंगाल में आखिरी रैली भवानीपुर में होगा। यह दक्षिण कोलकाता की सबसे चर्चित सीट है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तपिश दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने बंगाल फतह के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार के चुनावी बिसात की सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मोर्चा संभालने जा रहे हैं।

कुल 14 चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे पीएम

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री अगले एक महीने के भीतर बंगाल में कुल 14 चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके इस तूफानी दौरे की शुरुआत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से होने वाली है। वहीं, पीएम की बंगाल में आखिरी रैली दक्षिण कोलकाता की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर में होगा।

इस चुनाव का सबसे बड़ा कुरुक्षेत्र है भवानीपुर

भवानीपुर को ऐसे ही नहीं पीएम मोदी के चुनावी अभियान के समापन स्थल के लिए चुना गया है। इसके पीछे भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। दरअसल, इस बार भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण में इस सीट पर मतदान होना है। भाजपा यहां अपनी पूरी साख दांव पर लगा रही है।

ADVERTISEMENT

चुनावी रैलियों का पूरा गणित

सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि भाजपा के तमाम दिग्गज नेता अगले एक महीने तक बंगाल की गलियों में नजर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुल 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जनसभाओं के जरिए वोटरों को साधेंगे।
हाल ही में पीएम मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया था कि राज्य की जनता अब ‘जंगल राज’ से मुक्ति चाहती है। 23 अप्रैल को सिलीगुड़ी में पहले चरण के मतदान के साथ शुरू होने वाला यह चुनावी दंगल 4 मई को नतीजों के साथ खत्म होगा।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम