Home » खेल » भारत का सेमीफानल टिकट हुआ पक्का, महज 47 बॉल में पूरा किया टारगेट, नेपाल को इंडिया ए ने रौंदा, ग्रुप ए में टॉप

भारत का सेमीफानल टिकट हुआ पक्का, महज 47 बॉल में पूरा किया टारगेट, नेपाल को इंडिया ए ने रौंदा, ग्रुप ए में टॉप

नई दिल्ली। एक तरफ भारतीय पुरुष टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाका कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ महिला टीम विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टर्डथाई. . .

नई दिल्ली। एक तरफ भारतीय पुरुष टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाका कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ महिला टीम विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अपने आखिरी ग्रुप ए मैच में इंडिया ए ने नेपाल को सात विकेट से हराया। पहले फील्डिंग करते हुए भारतीय टीम ने तानुजा कंवर की शानदार गेंदबाजी (4 विकेट पर 12 रन) की बदौलत नेपाल को सिर्फ 18 ओवर में 78 रन पर समेट दिया. इसके बाद भारत ए ने 7.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

+3.042 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप ए में टॉप

इस जीत के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन भारत ए ने तीन मैचों में चार अंकों और +3.042 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप ए में टॉप पर जगह बना ली है।ओपनिंग मैच में यूएई से हारने के बाद राधा यादव की कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान ए और नेपाल के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, ऐसे में यूएई और पाकिस्तान ए के बीच आखिरी ग्रुप मैच के नतीजे से फर्क नहीं पड़ेगा और भारत की नॉकआउट में जगह पक्की हो गई है। यूएई दो मैचों में चार अंकों और +0.611 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।पाकिस्तान ए दो मैचों में दो अंकों और -1.012 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है. नेपाल बिना किसी अंक के ग्रुप में सबसे नीचे रहा।

भारतीय स्पिनर्स ने नेपाल के बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया

पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद भारतीय स्पिनर्स ने नेपाल के बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। तानुजा कंवर ने नेपाल के टॉप और मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया।11वें ओवर में नेपाल का स्कोर 59/5 कर दिया।नेपाल की निचली क्रम की बल्लेबाजें सिर्फ 19 रन और जोड़ सकीं। नेपाल की ओर से सबसे ज्यादा 22 रन संजना खड्का ने बनाए।मैच में भारत की स्पिनर्स ने नेपाल के 10 में से 9 विकेट झटके. मिन्नू मणि ने 3 विकेट लिए और कप्तान राधा यादव ने 2 विकेट झटके, एक विकेट रन आउट हुआ।
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले ही ओवर में दीया यादव का विकेट गंवा दिया, लेकिन व्रिंदा दिनेश (18 गेंदों में नाबाद 39 रन) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. हालांकि, अनुष्का शर्मा और तेजल हसबनीस आउट हो गईं। भारत ए अब शुक्रवार को विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में खेलेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम