Home » दुनिया » भारत के खिलाफ T-20 वर्ल्डकप में करारी हार से पाकिस्तान में मचा सियासी तूफान पीसीबी चेयरमैन पर भड़के आर्मी चीफ असीम मुनीर?, शहबाज शरीफ तक पहुंची बात

भारत के खिलाफ T-20 वर्ल्डकप में करारी हार से पाकिस्तान में मचा सियासी तूफान पीसीबी चेयरमैन पर भड़के आर्मी चीफ असीम मुनीर?, शहबाज शरीफ तक पहुंची बात

इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड में मिली हार ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को नाराज कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर असीम मुनीर ने कथित तौर पर क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन. . .

इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड में मिली हार ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को नाराज कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर असीम मुनीर ने कथित तौर पर क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर खीज निकाली है। मोहसिन नकवी पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में गृहमंत्री भी हैं। ऐसे में आर्मी चीफ की उन पर नाराजगी ने इसे सरकार और सेना के बीच तनाव का मामला बना दिया है।
मीडिया में आयी खबर के अनुसार पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्डकप में भारत से खेलने से मना करने फिर कुछ दिन बाद इसके लिए राजी होने और आक्रामक बयानबाजी ने चीजों को बद से बदतर कर दिया। मोहसिन नकवी ने मैच से पहले बड़ी-बड़ी बातें करते हुए सेना का जिक्र अपने बयान में किया था।

नकवी ने किए थे आक्रामक बयान

भारत से मैच और ICC की ‘धमकियों’ को लेकर पाकिस्तान के रवैये के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा था कि ना तो वह, ना पाकिस्तान सरकार और ना असीम मुनीर किसी से डरते हैं। इस तरह की आक्रामक बयानबाजी के बाद करारी हार के चलते पाकिस्तान को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसने मुनीर की नाराजगी को बढ़ाया है।
दावा किया गया है कि मैच से पहले की गई बातों के लिए मोहसिन नकवी ने सेना से हरी झंडी नहीं ली थी। सरकार के करीबी सूत्रों का कहना है कि असीम मुनीर इस बात से नाराज थे कि उन्हें उस मामले में घसीटा जा रहा है। मुनीर का कहना है कि यह मामला नकवी को क्रिकेट और एडमिनिस्ट्रेटिव तक रखना चाहिए था।

शहबाज शरीफ तक पहुंची बात

असीम मुनीर पहले ही नकवी के बयानों से खुश नहीं थे। भारत से बड़ी मिली हार ने मामले को और बढ़ा दिया। आर्मी लीडरशिप ने नतीजे को सामान्य खेल से ज्यादा माना है। पाकिस्तान आर्मी को लगती है कि टीम को ठीक से तैयार नहीं किया गया और और गैरजरूरी बयानबाजी करते हुए तनाव को बढ़ा दिया गया।
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मुनीर ने प्रधानमंत्री के मिलिट्री सेक्रेटरी के जरिए शहबाज शरीफ को भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी से अवगत करा दिया है। मुनीर ने अपने मैसेज में कहा है कि ये जो कुछ हुआ है, उसे वह पीसीबी के चीजों को संभाल ना पाने की तरह देखते हैं। इसे बेहतर मैनेज किया जा सकता था।

भारत-पाक मैच का नतीजा

भारत ने रविवार को खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया है। भारत को पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 175 रन बनाए। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन बनाने में आउट हो गई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम