नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। ईशान किशन ने पहले बल्ले से धूम मचाई और फिर कोलंबो मेंगेंदबाजों की सुनाई आई और भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई। पाकिस्तान जितने रन से हारा है, उतना तो उसकी टीम का कोई खिलाड़ी रन बना ही नहीं पाया।
पाकिस्तान की इस हार के बाद भारतीय फैंस उनके मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की करारी हार के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी चर्चा में आ गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत से मिली हार के बाद उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर अपना गुस्सा निकाला हैं।
फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा
‘रावलपिंडी एक्स्पेस’ के नाम से जाने जाने वाले शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी का बिना नाम लिए उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए। उनका माना है कि क्रिकेट नहीं जानते, पीसीबी के चेयरमैन बन गए हैं। इस कारण पाकिस्तान टीम का ये हाल हो रहा है। शोएब ने कहा, नकवी जो क्रिकेट नहीं जानते, पीसीबी के चेयरमैन बन गए हैं। वे बाबर को सुपरस्टार कहते हैं और वह हमें एक भी गेम नहीं जिता सकते, दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना। अख्तर ने केवल बोर्ड ही नहीं, बल्कि बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने आगे कहा, एक आदमी जिसे कुछ नहीं पता, पीसीबी का चेयरमैन बन गया है, आप क्या कर सकते हैं? टीम कैसे चलेगी? आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता। दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना।
अज्ञानी व्यक्ति को जॉब देते हैं तो वो आपके देश को तबाह कर देता है
उन्होंने आगे कहा, ‘भाई जब आप ऐसे लोगों को स्टार बनाते हैं, ‘उन्हें चुनते हैं तब आपको यह दिक्कत आएगी। लेकिन आप जानते हैं दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम क्या है? दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम है कि आपने एक आयोग्य व्यक्ति को जॉब दी है।’ शोएब ने आगे कहा, ‘जब आप एक आयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को जॉब देते हैं तो वो आपके देश को तबाह कर देता है। वो किसी भी संगठन को गिरा सकता है। उदाहरण आपके सामने है। आप इतने समझदार हैं कि इसे समझ पाएं।’
पाकिस्तान का अब नामीबिया से होगा सामना
भारत से हारने के बाद 4 अंक के साथ अब पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया है। उनसे ऊपर अमेरिका है। दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नामीबिया से है। सुपर 8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को नामीबिया के हराना होगा।