Home » मनोरंजन » भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज: डर और हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज

भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज: डर और हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का अनाउंसमेंट के बाद इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म की कई बार रिलीज डेट बदली हैं। फाइनली ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने. . .

डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का अनाउंसमेंट के बाद इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म की कई बार रिलीज डेट बदली हैं। फाइनली ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर ने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया गया है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बाकी दूसरे बेहतरीन सितारों ने अपनी उपस्थिति से मजा डबल कर दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है।

फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर को देख छूटी लोगों की हंसी

डायरेक्टर प्रियदर्शन और एक्टर अक्षय कुमार एक बार कॉम्बो पैक लेकर आ रहे हैं। फिल्म ‘भूत बंगला’ में दोनों की जोड़ी फिर दिखने वाली है। मेकर्स ने 6 अप्रैल यानी सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि एक भूतिया बंगले की कहानी दिखाई जाने वाली है। ये कहानी वधूसुर के तांडव पर फोकस करने वाली है। फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आ रहे हैं जो कहानी को डर के साथ मजेदार बना रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये आपको डर भले लगे लेकिन आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं ।

फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।गौरतलब है कि असरानी का बीते साल 2025 की दिवाली पर निधन हो गया था और उनकी ये आखिरी फिल्म है। फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इससे पहले 16 अप्रैल को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। बताते चलें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक साथ ‘हेरा फेरी’, ‘गरमा मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘खट्टा-मीठा’ जैसी मूवीज में काम किया है। अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’, ‘हेरा फेरी 3’ में काम करते नजर आएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम