भोपाल। धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों सगी बहनों अमरीन और आफरीन के साथ चंदन को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे 3 अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। आरोप हैं कि दोनों बहनें ब्यूटी पार्लर की आड़ में धर्मांतरण और सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चलाती थीं। मामले में 2 पीड़िताओं के सामने आने और शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
काम के बहाने मदद फिर सेक्स रैकेट का दबाव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बहनों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी गरीब लड़कियों को निशाना बनाते थे। पहले उनको रोजगार और काम देकर मदद की जाती थी। गरीब लड़कियों से जान पहचान बड़ा कर उन्हें अपने घर में ही काम देती थी। जिसके बदले उन्हें 10000 प्रति महीने की पगार दी जाती थी। भरोसा जीतने के बाद लग्जरी लाइफस्टाइल के सपने दिखाकर हाई प्रोफाइल लोगों के बीच लेकर जाती थी और वहां अमीर युवकों के सामने उन्हे पेश करती थी। भरोसा जीतने के बाद लग्जरी लाइफस्टाइल के सपने दिखाकर हाई प्रोफाइल लोगों की पार्टी में ले जाया जाता था। वहां रईसजादों के सामने लड़कियां पेश की जाती थी। कई राज्यों में लड़कियां सप्लाई करने की बात सामने आ रही है।
पीड़ित लड़कियों की हिम्मत से हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन युवती ने बागसेवनियां थाने में दोनों बहनों और चंदन के खिलाफ शिकायत कर मामला दर्ज करवाया था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके साथ भोपाल में दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 14 महीने पहले 31 दिसंबर 2024 को एक बर्थडे पार्टी के दौरान शाहपुरा इलाके की होटल में उसकी पहचान एक स्थानीय युवती से हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वह एक साथ भोपाल में रहने लगी। 1 साल तक साथ रहने के बाद दोनों भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के घर में शिफ्ट हो गई। उसी दौरान पीड़िता की दोस्त ने अमरीन के इशारों पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से निकाह कर लिया।
परिजनों से मिलवाने के बहाने से ले जाकर किया रेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 को अमरीन का परिचित चंदन उसे अपनी बहन से मिलाने के लिए ले गया और डरा धमका कर उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान चंदन ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे बदनाम कर देगा। पीड़िता बदनामी के डर से चुप रही. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता ने बताया कि इसी बीच उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, शॉर्ट कपड़े पहनाकर पब लाउंज में ले जाया गया और अनजान लोगों से मेल मुलाकात करवाई गई। पीड़िता ने आगे पुलिस को बताया कि पिछले साल अमरीन उसे गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले अपने परिजनों से मिलवाने लेकर गई थी। वहां अमरीन के भाई बिलाल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। दिसंबर 2025 में अमरीन उसे काम के बहाने से अहमदाबाद लेकर गई थी. वहां यासिर नाम के युवक से उसकी मुलाकात करवाई गई. यासिर ने भी उसके साथ संबंध बनाएं थे।