Home » पश्चिम बंगाल » मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को दे रहा है बीज व खाद

मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को दे रहा है बीज व खाद

कालियागंज। कृषि में कृषकों को उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कृषि विभाग के माध्यम से आगे आयी है। इसी के मद्देनज़र कालियागंज ब्लॉक कृषि विभाग की ओर से रवि की फसल उगाने वाले किसानों के लिए मक्के का बीज,. . .

कालियागंज। कृषि में कृषकों को उत्साह बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कृषि विभाग के माध्यम से आगे आयी है। इसी के मद्देनज़र कालियागंज ब्लॉक कृषि विभाग की ओर से रवि की फसल उगाने वाले किसानों के लिए मक्के का बीज, खाद और कीटनाशक आदि मुफ्त वितरण किया गया। कालियागंज ब्लॉक में करीब छह हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्के की खेती होती है। ये बातें ब्लॉक कृषि दफ्तर के अधिकारी गोपाल चंद्र विश्वास ने बतायीं। मक्के की फसल एक कैश क्रोप है। इसलिए ब्लॉक कृषि दफ्तर द्वारा किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही कालियागंज ब्लॉक की आठ पंचायतों में मक्का उगाने वाले किसानों को चार-चार किलो उन्नतमान मक्के का बीज, खाद और कीटनाशक दिए जा रहे हैं।

Web Stories
 
बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में बेस्ट माने जाते हैं ये योगासन एक चम्मच चिया सीड्स खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से शरीर को होंगे ये फायदे बचे हुए चावल खाने से क्या होता है? सर्दियों में गुड़ के साथ ये चीजें खाने से रहेंगे हेल्दी