मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद सिलीगुड़ी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में केंद्रीय बलों की गश्त शुरू कर दी गई है।
सोमवार को सिलीगुड़ी के कई मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में केंद्रीय बलों के जवानों को रूट मार्च करते हुए देखा गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनाए रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए इस रूट मार्च का आयोजन किया गया है।
चुनाव को लेकर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बताया गया है कि आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में इस तरह की गश्त और भी बढ़ाई जा सकती है।
Post Views: 4