Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में हृदयविदारक घटना : पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाश मिली, सुसाइड या हत्या, अभी स्पष्ट नहीं; शव के बगल में दूध के गिलास थे

मथुरा में हृदयविदारक घटना : पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाश मिली, सुसाइड या हत्या, अभी स्पष्ट नहीं; शव के बगल में दूध के गिलास थे

मथुरा। मथुरा के महावन थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, एक गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि सभी ने जहर खाकर आत्महत्या कर. . .

मथुरा। मथुरा के महावन थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, एक गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि सभी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या या आत्महत्या।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

यूपी के मथुरा में एक परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिले के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव में पति पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

दूध में जहर मिलाकर पिया

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पीया। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम