Home » पश्चिम बंगाल » ममता बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ‘इस बार और बड़ा खेला होगा, ऐसा हराना है कि दोबारा कभी न उठ पाए ….

ममता बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ‘इस बार और बड़ा खेला होगा, ऐसा हराना है कि दोबारा कभी न उठ पाए ….

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर हैं। बुधवार को बीरभूम में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार और. . .

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर हैं। बुधवार को बीरभूम में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार और बड़ा खेला होगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बीजेपी को ऐसे हराना है कि वह दोबारा उठ न पाए। उन्होंने एक बार फिर से केंद्रीय चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया है और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को नसीहत दी है कि वे अपने नामांकन पत्र बहुत सावधानी से भरें।

TMC के कार्यकर्ताओं चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

बीरभूम के नानूर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से तैनात किए गए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे TMC के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दें। उन्होंने बीजेपी को भी घेरते हुए कहा कि वह राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि TMC के कार्यकर्ताओं ने फॉर्म 6 के नए वोटरों के नाम जोड़ने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोलकाता में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चित कालीन धरना भी शुरू कर दिया है।

‘रामनवमी पर हथियार लेकर निकलते हैं ये लोग’

ममता बनर्जी ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है, ‘जब बंगाल आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब बीजेपी का जन्म नहीं हुआ था। ये लोग सिर्फ हमारे पैसे लूट रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। यही लोग राम नवमी पर बंदूक लेकर निकलते हैं।’ उन्होंने और तीखे हमले करते हुए कहा, ‘अमर्त्य सेन की जमीन तक हड़पने की कोशिश की गई और उन्हें उखाड़ फेंकने की कोशिश हुई। इन लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए।’

टीएमसी ने ‘खेला होबे’ का नारा दिया था

उन्होंने कहा है, ‘इस बार बीजेपी को ऐसे हराना है कि दोबारा कभी न उठ पाए। इस बार और बड़ा खेला होगा।’ बता दें कि पिछली बार टीएमसी ने ‘खेला होबे’ का नारा दिया था और यह नारा काफी लोकप्रिय भी हुआ था। बीजेपी के तमाम दावों के बावजूद टीएमसी पिछले चुनाव में बंपर बहुमत हासिल करने में कामयाब हुई थी। उसी का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी कह रही हैं कि इस बार और बड़ा खेला होगा।

SIR के बहाने BJP पर निशाना

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘बीजेपी वही कर रही है जो सीपीएम करती थी। वोटर लिस्ट देखकर लोगों के नाम डिलीट किए गए हैं। इसी के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट तक गई थी।’ इसी रैली में उन्होंने कहा, ‘सब कुछ बदल दिया गया है, यहां नई व्यवस्था है। निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात अफसरों को आपका नामांकन खारिज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए नामांकन दाखिल करते समय सावधानी बरतें।’ उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीजेपी को वोट न दें। उन्होंने खासकर महिलाओं से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘वे (बीजेपी) महिला विरोधी हैं इसलिए SIR में गड़बड़ी का हवाला देकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम