Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के सिर पर आई गंभीर चोटें, अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस कर रहे दुआ

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के सिर पर आई गंभीर चोटें, अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस कर रहे दुआ

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरूवार को एक हादसे शिकार हो गए। जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सिंगर गुरूवार को अपने घर की सीढ़ियों से अचानक गिर. . .

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरूवार को एक हादसे शिकार हो गए। जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में मुंबई के अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सिंगर गुरूवार को अपने घर की सीढ़ियों से अचानक गिर गए। जिसके कारण उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सिंगर के दायने हाथ में कोहनी टूट गई है जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन हुआ।
जुबिन नौटियाल को आई गंभीर चोटें
दरअसल, जुबिन नौटियाल ने इस हादसे से पहले अपना नया गाना तू सामने आए रिलीज किया था। जिसके लिए उन्हें एक इवेंट में देखा गया था। इसके बाद खबर आई कि, सिंगर अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए। जिसकी वजह उनको अंदरुनी चोटें आईं। साथी ही अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। फिलहाल जुबिन नौटियाल का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने उन्हें दायना हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।
फैंस कर रहे दुआ
जुबिन नौटियाल ने अब तक अपने करियर में काफी मेहनत से अपना नाम बनाया है। पिछले दिनों उनके कईं गाने रिलीज हुए। जुबिन के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेंडिग गानों में “तू सामने आए,” “मानिके,” “बन शराबी” जैसे सुपरहिट गाने शामिल है। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वह एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरें। फिलहाल फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

Trending Now

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के सिर पर आई गंभीर चोटें, अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस कर रहे दुआ में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़