Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » महान नेपाली कवि भानुभक्त आचार्य की प्रतिमा का अनावरण सिलीगुड़ी के सालुगड़ा BSF मोड़ पर हुआ

महान नेपाली कवि भानुभक्त आचार्य की प्रतिमा का अनावरण सिलीगुड़ी के सालुगड़ा BSF मोड़ पर हुआ

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के सालुगड़ा इलाके में नेपाली भाषा और संस्कृति के अग्रदूत महान कवि भानुभक्त आचार्य की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। रविवार को सालुगड़ा बीएसएफ मोड़ पर सालुगड़ा नेपाली सांस्कृतिक समिति की पहल और समाजसेवी जेपी. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के सालुगड़ा इलाके में नेपाली भाषा और संस्कृति के अग्रदूत महान कवि भानुभक्त आचार्य की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। रविवार को सालुगड़ा बीएसएफ मोड़ पर सालुगड़ा नेपाली सांस्कृतिक समिति की पहल और समाजसेवी जेपी कनोदिया के सहयोग से इस प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।

सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब थे उपस्थित

कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब, मेयर परिषद सदस्य शोभा सुब्बा, समाजसेवी जेपी कनोदिया, बिष्णु प्रसाद शर्मा सहित नेपाली समुदाय के कई प्रमुख लोग, स्थानीय निवासी और विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण के माध्यम से कवि भानुभक्त आचार्य के साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद किया गया तथा नेपाली भाषा और संस्कृति में उनके महत्व को रेखांकित किया गया।

नेपाली समुदाय के लोग लब्मे समय से करा रहे थे प्रतिमा स्थापित करने की मांग

आयोजकों ने बताया कि सालुगड़ा क्षेत्र में लंबे समय से नेपाली समुदाय के लोग भानुभक्त आचार्य की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे थे। अब यह मांग पूरी होने से इलाके में खुशी और उत्सव का माहौल है।

नेपालीसाहित्य के विकास में भानुभक्त आचार्य का योगदान बेहद महत्वपूर्ण

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाली भाषा और साहित्य के विकास में भानुभक्त आचार्य का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनकी स्मृति को संजोकर रखने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इलाके के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि नेपाली संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम