Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » महान वीर स्वतंत्रता सेनानी मास्टरदा सूर्य सेन की 130 वीं जयंती पर दी गयी श्रद्धांजली

महान वीर स्वतंत्रता सेनानी मास्टरदा सूर्य सेन की 130 वीं जयंती पर दी गयी श्रद्धांजली

सिलीगुड़ी। वीर स्वतंत्रता सेनानी मास्टरदा सूर्य सेन की आज 130 वीं जयंती है। इस अवसर पर सिलीगुड़ी के विभिन्न स्थानों पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से भी उनकी तस्वीर पर. . .

सिलीगुड़ी। वीर स्वतंत्रता सेनानी मास्टरदा सूर्य सेन की आज 130 वीं जयंती है। इस अवसर पर सिलीगुड़ी के विभिन्न स्थानों पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से भी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर सिलीगुड़ी नगर निगम में मास्टरदा सूर्यसेन की तस्वीर पर मेयर, डिप्टी मेयर व नगर निगम के अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पीत किये।
सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित महानंदा ब्रिज के पास स्थित मास्टरदा सूर्यसेन की मूर्ति के सामने भी कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस अवसर पर इलाके की साफ सफाई के बाद पोस्टर बैनर से सजाया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगरनिगम चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित थे। सभी ने मास्टरदा की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर गौतम देव ने मास्टरदा की जीवनी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा की देश प्रेम व देश के लिए त्याग क्या होता है यह हमे मास्टरदा से सीखनी चाहिए। वह युवा समाज के लिए प्रेरणाश्रोत हैं।

Trending Now

महान वीर स्वतंत्रता सेनानी मास्टरदा सूर्य सेन की 130 वीं जयंती पर दी गयी श्रद्धांजली में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़