मुंबई। महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से काउंटिंग जारी है। 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) है। शुरुआती रुझानों में यहां भाजपा गठबंधन आगे है। नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है।
कोल्हापुर में पहले कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन अब बीजेपी बड़े अंतर से आगे चल रही है। संभाजीनगर में भी बीजेपी आगे चल रही है। लातूर में कांग्रेस को बढ़त है।
महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान
मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114
| BJP+ | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | NCP (अजीत) |
| 108 | 56 | 03 | 00 |
पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83
| BJP+ | NCP+ | कांग्रेस+ UBT | शिवसेना | अन्य |
| 90 | 20 | 10 | 02 | 00 |
ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66
| BJP+ | NCP (अजीत) | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | अन्य |
| 29 | 04 | 04 | 00 | 06 |
नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76
| BJP+ | कांग्रेस | उद्धव शिवसेना+ | NCP (अजीत) | NCP (शरद) | अन्य |
| 106 | 29 | 01 | 01 | 02 | 07 |
नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62
| BJP | MVA+MNS | शिवसेना- शिंदे+ NCP | अन्य |
| 27 | 08 | 14 | 04 |
शाहनवाज हुसैन बोले- बीजेपी गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा कि अभी शुरुआती माहौल बन गया। भाजपा और उसका गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है।
महाराष्ट्र में लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं। अब महाराष्ट्र में तय हो गया है कि जो कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा, उसका डूबना तय है।
23 मिनट पहले
कांग्रेस नेता बोले- शिवसेना उद्धव को बहुमत मिलेगा
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा- उद्धव ठाकरे की शिवसेना बहुत आगे है और उन्हें आराम से बहुमत मिल जाएगा। उन्होंने अच्छा काम किया है। शिवाजी पार्क में हुई जनसभा ने पूरा माहौल बदल दिया। आदित्य जी का भाषण बहुत अच्छा था और राज ठाकरे का भाषण भी प्रभावशाली था। उन्होंने साफ-साफ बताया कि यह पूरा ‘अडानी’ मामला क्या है।
27 मिनट पहले
बीजेपी प्रत्याशी बोले- जालना में बीजेपी में कई प्रत्याशी आगे
महाराष्ट्र के जालना में वार्ड नंबर 1 से बीजेपी उम्मीदवार भास्कर मुकुंदराव दानवे ने कहा कि हम चुनाव में केवल विकास का मुद्दा लेकर चले और जनता ने उसी आधार पर हमें वोट दिया है। अभी मतगणना जारी है और कई भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।