Home » पश्चिम बंगाल » मालदा में खादी ग्रामोद्योग मेला शुरू

मालदा में खादी ग्रामोद्योग मेला शुरू

मालदा। बंगाल फेडरेशन ऑफ सर्टिफाइड खादी की पहल पर खादी ग्रामोद्योग भवन कोलकाता व खादी मिशन के वित्तीय सहयोग से मालदा जिले में विशेष खादी ग्रामोद्योग मेला मंगलवार से शुरू हुआ। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह. . .

मालदा। बंगाल फेडरेशन ऑफ सर्टिफाइड खादी की पहल पर खादी ग्रामोद्योग भवन कोलकाता व खादी मिशन के वित्तीय सहयोग से मालदा जिले में विशेष खादी ग्रामोद्योग मेला मंगलवार से शुरू हुआ। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी, इंग्लिशबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष काकली चौधरी, इंग्लिश बाजार नगर पालिका के पार्षद प्रोसेनजीत दास, तृणमूल नेता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक दूरी के नियमानुसार डीएसए मैदान में यह मेला 31 मार्च तक चलेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि “मेले में कुल 42 स्टॉल लगे हैं। ” उन्होंने आगे कहा कि “मेले का मुख्य उद्देश्य सभी खादी कारीगरों के हस्तशिल्प को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदर्शित करना है। “

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम