Home » देश » मिडिल-ईस्ट तनाव पर जयशंकर का सदन में बयान: लोकसभा 12 बजे तक स्थगित; आज लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव

मिडिल-ईस्ट तनाव पर जयशंकर का सदन में बयान: लोकसभा 12 बजे तक स्थगित; आज लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव

नई दिल्ली। 9 मार्च 2026 को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान, वर्तमान सदस्य रिकी सिंगकोन और चार पूर्व सदस्यों के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर. . .

नई दिल्ली। 9 मार्च 2026 को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान, वर्तमान सदस्य रिकी सिंगकोन और चार पूर्व सदस्यों के निधन पर श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हंगामे के बीच विपक्षी दल स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं।
बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा में सुबह 11 बजे और लोकसभा में दोपहर 12 बजे अपना बयान देंगे।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर भी आज चर्चा हो सकती है। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।

प्रियंका- स्पीकर की कुर्सी दोनों पार्टियों की होती है

शिवसेना (UBT) MP प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- स्पीकर की कुर्सी दोनों पार्टियों की होती है। संविधान में यह नियम है कि अगर विपक्ष को लगता है कि चेयर पार्टी के हिसाब से काम कर रही है, तो वह अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। हमें उम्मीद है कि चेयर तक यह मैसेज जाएगा कि जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए।

कांग्रेस सांसद टैगोर बोले- स्पीकर को न्यूट्रल रहना चाहिए

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर कांग्रेस MP मणिकम टैगोर ने कहा- एक स्पीकर को न्यूट्रल तरीके से काम करना चाहिए, जो नहीं हो रहा है। स्पीकर विपक्ष के सदस्यों को बोलने नहीं देते। LoP राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए। विपक्ष के MPs को सस्पेंड किया गया और महिला विपक्षी MPs पर आरोप लगाए गए। वे (सत्ता पक्ष) विपक्ष के सभी 240 MPs को बैन करने का प्लान बना रहे हैं। हम इसके खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाए हैं। आज सरकार ने वेस्ट एशिया की स्थिति पर EAM का एक स्टेटमेंट लिस्ट किया है। हम इस पर चर्चा चाहते हैं, सिर्फ एक स्टेटमेंट नहीं। हम नहीं चाहते कि पार्लियामेंट सिर्फ एक नोटिस बोर्ड बन जाए। हाउस की स्ट्रैटेजी पर चर्चा करने के लिए आज INDIA ब्लॉक लीडर्स की मीटिंग है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम