अमृतसर। अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन ने काबू कर लिया। तलाशी में उक्त व्यक्ति से तीन पाकिस्तानी सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन, चाबियां, आठ हजार रुपये पाकिस्तानी मुद्रा तथा पाकिस्तानी नागरिक का पहचान पत्र बरामद किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय मोहम्मद इश्फाक पुत्र मोहम्मद अली अब्बास आबेद, निवासी जिला शेखूपुरा (पंजाब, पाकिस्तान) के रूप में हुई है।
बीओपी राजाताल पर तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Post Views: 4