Home » महाराष्ट्र » मुंबई के गोरेगांव में बड़ा हादसा, घर में आग लगने के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मुंबई के गोरेगांव में बड़ा हादसा, घर में आग लगने के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

मुंबई। गोरेगांव (पश्चिम) स्थित भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक रिहायशी मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 19 वर्षीय युवती और 12 वर्षीय किशोर भी शामिल. . .

मुंबई। गोरेगांव (पश्चिम) स्थित भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक रिहायशी मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 19 वर्षीय युवती और 12 वर्षीय किशोर भी शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3.06 बजे मिली। आग एक ग्राउंड प्लस वन मंजिला मकान में लगी थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर फैली, जहां बिजली की वायरिंग और घरेलू सामान इसकी चपेट में आ गया। इसके बाद पहली मंजिल पर रखे कपड़ों में भी आग फैल गई।

पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की

आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया। करीब 3.16 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। इस दौरान घर के भीतर फंसे तीन लोगों को बाहर निकालकर पुलिस व निजी वाहन से गोरेगांव स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, तीनों को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई थीं। आग लगने के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम