Home » पश्चिम बंगाल » मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिलेगा जापान के विश्वविद्यालय से मानद डी.लिट की उपाधि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिलेगा जापान के विश्वविद्यालय से मानद डी.लिट की उपाधि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। उन्हें जापान के योकोहामा नेशनल यूनिवर्सिटी (Yokohama National University) की ओर से मानद डी.लिट (Doctor of Letters) की उपाधि प्रदान की जाएगी।इस विशेष सम्मान. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। उन्हें जापान के योकोहामा नेशनल यूनिवर्सिटी (Yokohama National University) की ओर से मानद डी.लिट (Doctor of Letters) की उपाधि प्रदान की जाएगी।
इस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन 12 नवंबर को कोलकाता के धनधन्य ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जहां जापान के विश्वविद्यालय से आए प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहेंगे और मुख्यमंत्री को यह सम्मान प्रदान करेंगे।

दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से पहले ही मिल चुकी है


यह पहली बार है जब ममता बनर्जी को किसी विदेशी विश्वविद्यालय से यह उच्च सम्मान दिया जा रहा है। इससे पहले, उन्हें राज्य के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, कोलकाता विश्वविद्यालय (2018) और सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय (2023) की ओर से मानद डी.लिट की उपाधि मिल चुकी है।
2018 में तत्कालीन राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने ममता बनर्जी को यह सम्मान दिया था, जबकि 2023 में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के हाथों उन्हें सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय से डी.लिट की उपाधि मिली थी। इस प्रकार, मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा डी.लिट सम्मान होगा।

हासिल हो चुकी है डॉक्टरेट की उपाधि

इसके अलावा, ममता बनर्जी को पहले भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी जा चुकी है।
बीते मार्च में उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास और सामाजिक पहलुओं पर अपने विचार रखे थे।
अब जापान से मिलने वाला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान ममता बनर्जी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को एक नई वैश्विक पहचान दिलाने वाला माना जा रहा है।

Web Stories
 
बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे दूर करें? सर्दियों में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये चीजें स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है इमली नींद न आने से हो सकती हैं ये बीमारियां कब्ज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय