Home » पश्चिम बंगाल » मुर्गी के पिंजरे में जा घुसा किंग कोबरा, मची अफरा तफरी

मुर्गी के पिंजरे में जा घुसा किंग कोबरा, मची अफरा तफरी

जलपाईगुड़ी। घर में मुर्गे को रखने वाले पिंजरे से एक विशाल किंग कोबरा जा घुसा। जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी प्रखंड के रामशाई के चराई महल इलाके में स्थित मोंटू ओराव के घर के मुर्गे के पिंजरे में एक विशाल किंग कोबरा. . .

जलपाईगुड़ी। घर में मुर्गे को रखने वाले पिंजरे से एक विशाल किंग कोबरा जा घुसा। जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी प्रखंड के रामशाई के चराई महल इलाके में स्थित मोंटू ओराव के घर के मुर्गे के पिंजरे में एक विशाल किंग कोबरा पकड़ा गया।
घटना के प्रकाश में आने के बाद चारों ओर अफरा तफरी मच गई। घर के लोगों ने तत्काल इस बारे में मयनागुड़ी रोड पर्यावरण संगठन के सदस्यों को सूचना दी। खबर मिलते ही संगठन के सदय मौके पर पहुंचे। इस बीच वन विभाग के कर्मचारी भी वहां आ धमके। काफी मशक्क्त के बाद मयनागुड़ी रोड पर्यावरण संगठन के सदस्य किंग कोबरा को पकड़ने में कामयाब रहे।
संगठन के एक सदस्य बंधु बाबू ने बताया कि किंग कोबरा लगभग बारह फीट लंबा है। उन्होंने बताया कि सांप को पास के जंगल में छोड़ दिया गया।

Web Stories
 
सत्यनारायण व्रत करने से क्या होता है? काल भैरव जयंती पर ये उपाय करने से जीवन में आएंगी खुशियां सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए खाएं ये फूड्स शरीर में पानी की कमी होने से हो सकती हैं ये बीमारियां शुगर को कंट्रोल करने के लिए जरूर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स