Home » क्राइम » युवक ने पार की हैवानियत की हदें : ‘सिर पर हथौड़ा मारता गया, भेजा खाता गया, खून पिता गया

युवक ने पार की हैवानियत की हदें : ‘सिर पर हथौड़ा मारता गया, भेजा खाता गया, खून पिता गया

नई दुनिया। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम सम्मना में गुरुवार की दोपहर एक अधेड़ ने बाइक सवार नाबालिग पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित. . .

नई दुनिया। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम सम्मना में गुरुवार की दोपहर एक अधेड़ ने बाइक सवार नाबालिग पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित युवक के सिर से भेजा निकालकर खाता और खून पीता हुआ नजर आया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने किसी तरह पथराव कर आरोपित को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा

नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय ने बताया कि भरत विश्वकर्मा (16) निवासी अर्थखेड़ा, चौकी इमलिया अपनी बहन दीक्षा विश्वकर्मा से टीका लगवाने के लिए आया था। वह और उसका चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैठे आरोपित गुड्डा उर्फ प्रहलाद (58) ने अचानक बाइक सवार भरत पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में चचेरा भाई विजय किसी तरह बच गया।

नरभक्षी की तरह बैठकर मांस खा रहा था

विजय ने बताया कि आरोपित नरभक्षी की तरह बैठकर मांस खा रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भरत ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया।

युवक का भेजा खाया और खून पिया

यहां एक युवक की वीभत्स हत्या के बाद आरोपी द्वारा उसका मांस खाए जाने और खून पीने जैसी चीज सामने आई है। आरोपी बीच सड़क हथौड़े के वार से मर चुके युवक का भेजा खाता और खून पीता दिखा। कॉलोनी के कई लोगों ने उसे ऐसा करते देखा और कैमरे मे कैद कर लिया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लगातार सिर पर रॉड से वार


मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है। अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला युवक भरत विश्वकर्मा यहां रहने वाली अपनी बहन के घर बाइक से जा रहा था। वह बहन के घर के सामने पहुंचा ही था कि एक शख्स ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया जिससे भरत जमीन पर गिर गया. इसके बाद आरोपी ने रॉड से उसके ऊपर कई वार किए।

अपनी पत्नी की हत्या की

बताया जाता है कि गुड्डा पटेल ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी। दो वर्ष पहले वह आजीवन कारावास की सजा पूरी कर जेल से रिहा हुआ है। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उसका पुत्र अलग रहकर खेती करता है। गांव में लोग उसे विक्षिप्त मानते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम