Home » मनोरंजन » रश्मिका मंदाना की उंगली में सगाई की अंगूठी, इंगेजमेंट रिंग देख फैंस बोले- अब तो कन्फर्म हो गया

रश्मिका मंदाना की उंगली में सगाई की अंगूठी, इंगेजमेंट रिंग देख फैंस बोले- अब तो कन्फर्म हो गया

डेस्क। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक हफ्ते पहले गुपचुप सगाई करके सभी को चौंका दिया था और अब 2026 में उनकी शादी की खबरें हैं। रश्मिका और विजय ने अपनी सगाई पर अभी तक कुछ नहीं कहा है,. . .

डेस्क। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक हफ्ते पहले गुपचुप सगाई करके सभी को चौंका दिया था और अब 2026 में उनकी शादी की खबरें हैं। रश्मिका और विजय ने अपनी सगाई पर अभी तक कुछ नहीं कहा है, पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सगाई की अंगूठी नजर आ रही हैं। फैंस की ‘बाज जैसी तेज नजरों’ ने रश्मिका की उंगली में सगाई की अंगूठी देख ली और कहा कि अब तो कन्फर्म है कि सगाई हो गई है
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में उनकी ही फिल्म ‘थामा’ का गाना ‘रहें ना रहें हम’ चल रहा है। वीडियो में उनका पेट डॉग भी है। इसी वीडियो में रश्मिका अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस का यह भी कहना है कि रश्मिका ने यह वीडियो गाने की वजह से नहीं, बल्कि सगाई की अंगूठी दिखाने के लिए डाला है। यह ‘शो ऑफ’ है। जबकि यह वीडियो इस गाने के प्रमोशन का हिस्सा है।

रश्मिका की इंगेजमेंट रिंग देख फैंस बोले- अब तो कन्फर्म हो गया

वीडियो में रश्मिका अपने पेट डॉग ऑरा के साथ खेलती नजर आ रही हैं, और उसे गाना भी सुना रही हैं। साथ ही उनकी एक उंगली में बड़ी सी हीरे की अंगूठी नजर आ रही है। इसे देख एक फैन ने लिखा, ‘ये पूरा वीडियो हमें सगाई की अंगूठी दिखाने के लिए है।’ एक ने लिखा, ‘आखिरकार हमें रिंग दिख ही गई।’ एक का कमेंट आया, ‘आपने यह वीडियो अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाने के लिए पोस्ट किया ना कि गाना प्रमोट करने के लिए।’

विजय देवरकोंडा ने भी फ्लॉन्ट की थी रिंग

वैसे, हाल ही विजय देवरकोंडा भी एक अंगूठी पहने नजर आए थे और फ्लॉन्ट कर रहे थे। उन्हें श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर देखा गया था। तब विजय ने हाथों में फूलों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ था, और उसी दौरान उंगली में अंगूठी नजर आई।

विजय की टीम ने कन्फर्म की थी सगाई की बात

हालांकि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने अभी तक अपनी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, पर एक्टर की टीम ने कुछ दिन पहले ‘स्क्रीन’ को कन्फर्म किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है। यह सगाई विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर पर हुई, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

रश्मिका और विजय का नाम पहली बार साल 2018 में ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम करने के बाद जुड़ा था। हालांकि, वह तब तक अपने ‘किरिक पार्टी’ के को-स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई कर चुकी थीं, लेकिन ‘गीता गोविंदम’ की रिलीज के तुरंत बाद दोनों अलग हो गए। रश्मिका और विजय के अफेयर की खबरें फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के बाद और बढ़ गईं। तब दोनों को अलग-अलग जगहों पर वेकेशन पर देखा गया।