Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

रहस्यमयी हालत में ट्रैक्टर चालक का लटका हुआ शव बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। पुलिस ने घर के बेडरूम से रहस्यमयी हालत में ट्रैक्टर चालक का लटका हुआ शव बरामद किया। यह घटना ओल्ड मालदा थाना क्षेत्र के साहापुर ग्राम पंचायत के सुजापुर गांव में बुधवार की दोपहर घटित हुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान इमाम हुसैन (22) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। उसके घर में माता-पिता और पत्नी के साथ एक बच्चा भी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ समय से युवक नशे का आदी हो गया था। आज घर के लोगों ने इमाम हुसैन को शराब के नशे से बचाने के लिए घर में नजरबंद रखा था। उसके बाद घर वालों की जानकारी के बिना युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस बीच, इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी असंतोष फैल गया है| उन्होंने शिकायत की कि सुजापुर के अलग-अलग इलाकों में ड्रग्स की बिक्री हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेज दिया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.