Home » राजस्थान » राजस्थानी परिवार की कार गुजरात में डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, 5 की मौत, 6 घायल, शादी से लौट रहा था परिवार

राजस्थानी परिवार की कार गुजरात में डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, 5 की मौत, 6 घायल, शादी से लौट रहा था परिवार

पाली। गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पाली जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही. . .

पाली। गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पाली जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे का शिकार कुमावत परिवार राजस्थान में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ईको कार से अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र लौट रहा था। यह परिवार मूल रूप से पाली से जुड़ा बताया जा रहा है, जो वर्तमान में गुजरात में रह रहा था। रास्ते में ऊंझा के उनावा क्षेत्र के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मेहसाणा हादसे में पिता-पुत्र समेत पांच की मौके पर मौत

इस हादसे में पिता-पुत्र, एक महिला, एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाश कुमावत, एक बच्चे और एक वृद्ध महिला के रूप में हुई है। वहीं छह घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार पिचकी, स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसा इतना भीषण था कि कार के पिचक गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

गुजरात में हाल ही का दूसरा बड़ा हादसा

गौरतलब है कि हाल के दिनों में गुजरात में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले वलसाड जिले में कपारड़ा–नानापोंढा हाईवे पर कुंभघाट के पास हुए हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। उस दुर्घटना में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए थे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम