Home » राजस्थान » राजस्थान बजट 2026 : बजट में दीया कुमारी का बड़ा ऐलान, 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति, : जोधपुर-पाली-मारवाड़ में बड़ा इंडस्ट्रियल विस्तार, बनेंगे लॉजिस्टिक हब; जाने बजट की मुख्य बातें

राजस्थान बजट 2026 : बजट में दीया कुमारी का बड़ा ऐलान, 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति, : जोधपुर-पाली-मारवाड़ में बड़ा इंडस्ट्रियल विस्तार, बनेंगे लॉजिस्टिक हब; जाने बजट की मुख्य बातें

जयपुर। राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट आज पेश हो रहा है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी राज्य विधानसभा में लगातार तीसरी बार बजट पेश कर रही हैं। इस बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी. . .

जयपुर। राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट आज पेश हो रहा है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी राज्य विधानसभा में लगातार तीसरी बार बजट पेश कर रही हैं। इस बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले साल से बड़ा हो सकता है, जिसमें आम जनता के लिए कई नई राहतों की घोषणा संभव है।
राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था। आज ठीक 11 बजे सदन में वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू हुआ। बजट का कुल साइज 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है। पिछले बजट का आकार 5 लाख 37 हजार करोड़ रुपये था।
इस बजट में सरकार ‘नया भर्ती कैलेंडर’ जारी कर सकती है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की भी घोषणा हो सकती है। इसके अलावा पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं।

3 लाख नए पेयजल कनेक्शन देगी सरकार

1.मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को शमिल कर हर घर नल से जोड़ा जाएगा। इस पर 4500 करोड़ खर्च होंगे।
2 .2300 करोड़ की लागत से शहरों में पेयजल का इंतजाम होगा।
3 .अगले साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। देशनोक में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
4 . 1092 गांवों तक बिसलपुर योजना का पानी पहुंचाने की योजना को और बेहतर करने के लिए 650 करोड़ खर्च होंगे।

जयपुर के लिए 1000 करोड़ के फंड का ऐलान

दीया कुमार ने जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया है। बजट भाषण में उन्होंने कहा, जयपुर हेतु 1000 करोड़ को शामिल करते हुए कुल 2320 करोड रुपये किया जाना प्रस्तावित है। प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में सौंदर्य करण पुनरुद्धार एवं उन्नयन संबंधी विभिन्न कार्य लगभग 3000 करोड रुपए की लागत से करवाए जाएंगे। दीया कुमारी इन कार्यों का विवरण में सदन के पटल पर प्रस्तुत कर रही हैं।

वित्त मंत्री दीया कुमारी के बजट भाषण का प्रमुख अंश-

  1. कोटा झालावाड़ में 1100 करोड़ रुपए हर घर जल से नल के तहत प्रस्तावित किए गए है।
    2 . इस साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
    3 . पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में 24 घंटे पेयजल देने के लिये 700 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
    4 . प्रदेश में नए 1200 हैंडपंप लगाए जाएंगे और सभी कलेक्टर को इसके लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
    5 .ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 600 ट्यूबवेल 1200 हैंडपंप लगाए जाना प्रस्तावित है।
    6 .ऊर्जा क्षेत्र को विकसित करने के लिए MOU किए गए।
    7 . सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि हुई है।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 518 मेगावाट क्षमता के 1 लाख 30000 से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए गए।
    8 त्र के लिए 400 kv के 2 जीएसएस 220 kv के पास जीएसएस 132 kv के 45 जीएसएस तथा 33 kv के 379 सब स्टेशन स्थापित किए गए।

पिछले साल से 41% बड़ा बजट

दीया कुमारी ने बजट का कुल आकार पेश कर सबको चौंका दिया है। इस बार राजस्थान बजट की कुल राशि 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले वर्ष के बजट के मुकाबले 41.39 फीसदी की भारी-भरकम बढ़ोतरी है।

बजट में रोड नेटवर्क पर जोर

बजट में रोड नेटवर्क, ग्रामीण सड़कों और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। दीया कुमारी ने बजट भाषण में कहा-
नए सड़कों और नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।राजस्थान सरकार ने सड़क विस्तार पर 27800 करोड़ रुपये का खर्च करके 16430 किलोमीटर की लंबाई की नई सड़कों की शामिल करते हुए लगभग 42000 किलोमीटर सड़क के विकास का काम किया है।भारी बारिश से सड़कों के निर्माण और पुलिया के निर्माण के लिए आगामी वर्ष में मानसून से पहले 500 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

‘राजस्थानियों की सालाना इनकम बढ़ी’

दीया कुमारी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राजस्थानियों की सालाना इनकम बढ़ गई है। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों को 10 हजार 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को सुदृढ़ करना और कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

2026 की समाप्ति तक 2 लाख 349 रुपये पहुंच जाएगी प्रति व्यक्ति आय

इस बार 10 संकल्प निर्धारित किए है, विज़न डॉक्यूमेंट बनाया है। ये बजेट संकल्प से सिद्धि तक का बजट है। 2024- 25 में 3400 करोड़ का व्यय किया है जो कि किसी भी राज्य का सर्वाधिक व्यय है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 67000 से बढ़कर 2025-26 की समाप्ति तक 2 लाख 349 रुपये पहुंच जाएगी।

‘हमने किसानों के कल्याण के लिए काम किया’

दीया कुमारी ने अपने बजट भाषण ने कहा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ़्तार मिली है, हमने किसानों के कल्याण के लिए काम किया है, उद्योग शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र पर फोकस किया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम