Home » देश » राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री. . .

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को उतारा है। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। जबकि एक बार फिर छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।
छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज 5 मार्च है, जिसके बाद 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम