Home » मनोरंजन » राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को बताया ‘असली हमजा’, कहा- ये भारतीय फिल्ममेकर्स को बर्बाद कर रहे हैं

राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को बताया ‘असली हमजा’, कहा- ये भारतीय फिल्ममेकर्स को बर्बाद कर रहे हैं

डेस्क। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ के रिलीज के समय से ही निर्देशक आदित्य धर के फैन बन चुके हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज से पहले ही उन्होंने फिल्म देख ली थी और फिल्म को साल की सबसे. . .

डेस्क। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ के रिलीज के समय से ही निर्देशक आदित्य धर के फैन बन चुके हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज से पहले ही उन्होंने फिल्म देख ली थी और फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्म घोषित कर दिया था। अब वह ‘धुरंधर’ फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर से मिलने के लिए पहुंच गए हैं और एक बार फिर उन्होंने निर्देशक धर की दिल खोलकर तारीफ की है।
राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ और फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर के कायल हो चुके हैं, और फिल्म की सफलता की बधाई देने के लिए निर्देशक उनके घर पहुंचे। उन्होंने आदित्य धर और यामी गौतम के साथ मुलाकात की और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, ‘पावर कपल के साथ मुलाकात। फिल्मी हमजा अली, यानी रणवीर सिंह, ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया कर दिया, और असली हमजा यानी आदित्य धर, भारतीय फिल्ममेकर्स को बर्बाद कर रहे हैं। आतंकवादी अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को उनके टैलेंट से बचाने के लिए कहां भागेंगे?’

राम गोपाल वर्मा ने देखी ‘धुरंधर 2’

यह पहली बार नहीं है कि जब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ की हो। वह फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर कह चुके हैं। निर्देशक के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक रीसेट बटन है। वह हिंदी सिनेमा में निर्माताओं को भी चेता चुके हैं कि अब 19 मार्च के बाद बनने वाली फिल्मों में बदलाव जरूरी है, नहीं तो लंबे समय तक सिनेमा में टिक पाना मुश्किल होगा। वह कई बार खुलकर कह चुके हैं कि सिनेमा मर चुका है और सिनेमा में रचनात्मकता खत्म होती जा रही है।

आदित्य धर हैं राम गोपाल वर्मा के फैन

बता दें कि आदित्य धर भी राम गोपाल वर्मा के बड़े फैंस थे और उनकी ‘रंगीला’ से प्रेरित होकर भी सिनेमा में कदम रखने का फैसला लिया था। उन्होंने कई बार निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, अब देखना होगा कि ये दो बड़े निर्देशक मिलकर सिनेमा को किन ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कमाई करके 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर लिया है। भारत में ये 330 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसमें रणवीर सिंह, राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार हैं। अक्षय खन्ना की लोगों को जमकर कमी खली है। साथ ही बड़े साहब के किरदार ने भी दर्शकों में उत्सुकता पैदा की है। कयास लगाया जा रहा है कि इसका तीसरा पार्ट भी आएगा। लेकिन मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम