Home » क्राइम » रोहतक में गैंगवार: सन्नी रिटौली के गुर्गे की हत्या, अस्पताल के सामने हिमांशु भाऊ गैंग ने मारी 25 गोलियां

रोहतक में गैंगवार: सन्नी रिटौली के गुर्गे की हत्या, अस्पताल के सामने हिमांशु भाऊ गैंग ने मारी 25 गोलियां

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में गैंगवार हुआ है। निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रोहतक-दिल्ली बाईपास पर हुई है। यहां दो बाइकों पर आए हमलावरों ने दिनेश. . .

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में गैंगवार हुआ है। निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रोहतक-दिल्ली बाईपास पर हुई है। यहां दो बाइकों पर आए हमलावरों ने दिनेश पर कई राउंड फायर किए। बदमाशों ने 25 से अधिक गोलियां चलाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के गांव रिटौली में रिश्तेदारी है। वहीं इस गैंगवार के पीछे भाऊ गैंग का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। यह वारदात आईजी ऑफिस से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है।

बाइक पर 3 युवक आए

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को दिनेश अपने एक साथी के साथ पैदल जा रहा था। पीछे से बाइक पर 3 युवक उसकी रेकी करते हुए चल रहे थे। नोबल हार्ट अस्पताल के आगे बाइक सवार दो युवकों ने उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरा मामला अस्पताल के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसकी डीवीआर पुलिस अपने साथ ले गई है।

2024 में गिरफ्तार हुआ था दिनेश

दिनेश बाबा गैंग का सदस्य था। बाबा गैंग के हंसराज की हिमांशु भाऊ ने हत्या की थी। दिनेश उर्फ गोगा को हंसराज का भतीजा बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले सन्नी रिटोलिया पर शराब ठेके पर फायरिंग भी हुई थी। 26 अक्टूबर 2024 को दिनेश को सन्नी रिटोलिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर बाहर था।

DSP बोले- हत्या का कारण सामने नहीं आया

DSP रवि खुंडिया ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक की क्यों हत्या की गई, इसकी जांच की जा रही है। गोलियां मारने वालों का पता नहीं चल पाया है। ये किस गैंग से संबंधित थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
या।

बाबा गैंग का सरगना जेल में बंद

बाबा गैंग रोहतक के रिटौली गांव का रहने वाला अंकित चला रहा है। अंकित उर्फ बाबा पर 2016 में पहली बार मारपीट, धमकी व एससी-एसटी में केस दर्ज हुआ। जमानत पर आने के बाद 2018 में मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ। 2022 में हत्या का केस दर्ज हुआ। इसके बाद 2023 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब से वह जेल में बंद है।
अंकित की रिटौली गांव के ही हिमांशु से दुश्मनी है। हिमांशु भाऊ गैंग चलाता है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हिमांशु फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर 2022 के बाद भारत से भागकर पहले पुर्तगाल गया और बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) चला गया। वहां से वह अपने गिरोह का नेटवर्क चलाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम