जलपाईगुड़ी । जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी प्रखंड के गधेयारकुठी वन क्षेत्र में कल रात अवैध शिकार के आरोप में तीन लोगों को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद किए गए है। कथित तौर पर ये तीनों जंगली जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से गधेरकुठी बिट से सटे जंगल में घुसे थे। जंगल में एक राउंड फायर भी किया गया।
गिरफ्तार किए गए मोहन लाल ने स्वीकार किया कि उसने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई, लेकिन यह गोली गलती से चल गयी हो।
गौरतलब है डुआर्स के जंगल में कभी-कभार शिकारियों द्वारा जंगली जानवरो को के शिकार की खबरे आती रहती हैं। कल रात की घटना ने इसे एक बार फिर से साबित कर दिया।
वन अधिकारियों ने जंगली जानवरों, विशेषकर हिरणों का शिकार करने के प्रयास में शिकारियों के जंगल में प्रवेश करने की आशंका जताई है। सभी आरोपियों को आजजलपाईगुड़ी अदालत में रिमांड की अर्जी के साथ पेश किया गया। वन विभाग सूत्रों के अनुसार अवैध शिकार में लाइसेंसी बंदूकों का इस्तेमाल क्यों किया गया और वे किस प्रजाति के जानवरों का शिकार करने जंगल में घुसे, इसकी जांच की जा रही है।