मुंबई । भारतीय शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लुढक गया और 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। सत्र के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर स्थिर बना हुआ है। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी लौट आई और यह हरे निशान पर ट्रेड करने लगा था।
सेंसेक्स 146.36 अंक टूटा
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 146.36 अंक या 0.18 प्रतिशत फिसल गया। दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 82,480.40 के लेवल पर की है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 50 47.50 अंक या 0.19 फीसदी टूटकर 25,423.60 के लेवल पर ओपन हुआ। सुबह सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 82,591 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 2 अंक टूट गई थी और 25,469 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
टॉप गेनर और लूजर
बीएसई के टॉप गेनर पावरग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक बैंक और एचसीएल टेक रहे थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो अडानी पोर्ट, टाइटन, एसबीआई एन और ट्रेंट थे।
अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांकों की दिशा अलग-अलग रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 48.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,500.93 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 भी 3.41 अंक या 0.05 प्रतिशत चढ़कर 6,836.17 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी दिखी और यह 50.48 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 22,546.67 पर बंद हुआ।