Home » उत्तर प्रदेश » वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी, ये गीत राष्ट्र प्रथम की भावना को जगाता है, राष्ट्र सर्वोपरि

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी, ये गीत राष्ट्र प्रथम की भावना को जगाता है, राष्ट्र सर्वोपरि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हमारे दिलों में राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाता है। भारत की आजादी के दौरान इस गीत ने सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम. . .

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हमारे दिलों में राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाता है। भारत की आजादी के दौरान इस गीत ने सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। हम आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिनके नेतृत्व में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह गीत हमारे देश की शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम जगाता है

सीएम योगी ने कहा, “हमारे जवान सियाचिन के ग्लेशियर हो या थार के रेगिस्तान, सीमाओं की रक्षा करते हुए भी ‘वंदे मातरम’ गाते हैं. यह गीत फांसी के फंदे को चूमने वाले क्रांतिकारियों के होंठों पर था और आज भी हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम जगाता है। ” उन्होंने जोर देकर कहा कि 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत बांग्ला और संस्कृत में लिखा गया, जिसमें जाति, धर्म या मजहब का कोई जिक्र नहीं है। यह सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधता है।

100 साल पहले महामारी में करोड़ों की मौत

सीएम ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि करीब 100 वर्ष पहले एक महामारी में भारत की 30 करोड़ आबादी में करोड़ों लोग मारे गए थे.,लेकिन आजादी के बाद, खासकर कोरोना काल में, भारत ने वैश्विक स्तर पर शानदार प्रबंधन किया। उन्होंने इसे ‘वंदे मातरम’ की भावना से जोड़ा, जो व्यक्ति को मत-मजहब से ऊपर उठाकर राष्ट्र के लिए सोचने की प्रेरणा देता है।

Web Stories
 
सिंपल साड़ी पर खूब जचेंगे निक्की तंबोली जैसे डिजाइनर ब्लाउज कोलन कैंसर की पहचान कैसे करें? दांतों से प्लाक हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय बालों में अंडा लगाने से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये 7 नेचुरल स्क्रब