Home » क्राइम » वैलेंटाइन डे पर प्रेम प्रसंग का खूनी अंत : प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को भी गोली मारी, कार में मिले शव

वैलेंटाइन डे पर प्रेम प्रसंग का खूनी अंत : प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को भी गोली मारी, कार में मिले शव

नोएडा। वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर बाद, एक कार के अंदर प्रेमी जोड़े के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह. . .

नोएडा। वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर बाद, एक कार के अंदर प्रेमी जोड़े के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

कार में शव था

घटना शनिवार दोपहर बाद की है। राहगीरों ने सेक्टर 107 में एक कार खड़ी देखी, जिसमें दो लोगों के शव थे। कार के अंदर का मंजर खूनी था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला।
पुलिस द्वारा की गई पहचान के अनुसार, मृतक युवक त्रिलोकपुरी, दिल्ली का रहने वाला सुमित है, और युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या इसी हथियार से की गई है।

मामला एक प्रेम प्रसंग का लग रहा

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक प्रेम प्रसंग का लग रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अनबन या विवाद के चलते सुमित ने पहले रेखा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली।
वैलेंटाइन डे जैसे दिन ऐसी खूनी घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम