Home » पश्चिम बंगाल » शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला जोरदार हमला, कहा- बंगाल में 2.15 करोड़ बेरोजगार, 6 लाख पद खत्म

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला जोरदार हमला, कहा- बंगाल में 2.15 करोड़ बेरोजगार, 6 लाख पद खत्म

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। बेरोजगारी, उद्योग, महिला सुरक्षा और वित्तीय अनुशासन जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। कई. . .

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। बेरोजगारी, उद्योग, महिला सुरक्षा और वित्तीय अनुशासन जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। कई और गंभीर आरोप भी लगाये। शुभेंदु अधिकारी ने साल्टलेक स्थित बीजेपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले राज्य के लोगों को महाशिवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. कहा कि यह पर्व सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

2.15 करोड़ बेरोजगार और 51 परियोजनाएं ठप – दावा

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 2 करोड़ 15 लाख लोग बेरोजगार हैं। कहा कि 51 उद्योग एवं निवेश परियोजनाएं फिलहाल ठप हैं। करीब 1 करोड़ लोग रोजगार की तलाश में राज्य से बाहर जाने को मजबूर हुए हैं, उनके मुताबिक, सरकार की नीतियों के कारण राज्य में एंटी-इन्कम्बेंसी की भावना बढ़ रही है।

शुभेंदु अधिकारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

2.15 करोड़ बेरोजगारी का दावा
51 उद्योग परियोजनाएं ठप
17 लाख युवश्री आवेदकों पर व्हाइट पेपर की मांग
6 लाख सरकारी पद खत्म, 10 लाख पद खाली होने का आरोप
महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा
बीजेपी का ‘चाकरी चाय बांग्ला’ अभियान

‘युवश्री’ योजना पर सवाल, 17 लाख आवेदकों का क्या हुआ?

शुभेंदु अधिकारी ने वर्ष 2013 में तत्कालीन वित्त मंत्री द्वारा घोषित ‘युवा उत्साह परियोजना’, जिसे बाद में ‘युवश्री’ नाम दिया गया, का जिक्र किया। कहा कि 17 लाख आवेदकों में से केवल 1 लाख युवाओं को बहुत कम समय के लिए भत्ता मिला. 16 लाख आवेदक अब भी इंतजार कर रहे हैं।

17 लाख आवेदकों की स्थिति पर श्वेत पत्र की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए योजना का इस्तेमाल किया गया। वर्ष 2017-18 के बाद यह योजना प्रभावी रूप से बंद हो गयी। शुभेंदु अधिकारी ने इन 17 लाख आवेदकों की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने आरजी कर अस्पताल और दुर्गापुर की घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व मेदिनीपुर में एक ऑडियो क्लिप सामने आयी है. इसमें तृणमूलकी एक महिला प्रतिनिधि ने शारीरिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।उनका आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की गयी. शुभेंदु ने कहा कि राज्य की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं।

6 लाख सरकारी पद खत्म, 10 लाख पद खाली – आरोप

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 लाख सरकारी पद समाप्त कर दिये गये हैं। लगभग 10 लाख पद खाली पड़े हैं. इनमें 3.30 लाख शिक्षक और गैर-शिक्षक पद और 1.50 लाख पुलिस कांस्टेबल के पद शामिल हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘युवा साथी’ फॉर्म को राजनीतिक मकसद से हाई स्कूल परीक्षा के दौरान ऑफलाइन वितरित किया जा सकता था, लेकिन युवाओं को सड़क पर उतारा गया।

बीजेपी का ‘चाकरी मांगे बांग्ला’ अभियान

शुभेंदु अधिकारी ने युवाओं से बीजेपी युवा मोर्चा के ‘चाकरी मांगे बांग्ला’ अभियान में आवेदन करने की अपील की। उनका दावा था कि हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह पश्चिम बंगाल में भी स्थायी रोजगार देने में केवल बीजेपी सक्षम है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम