Home » देश » शेयर बाजार में जलजला, 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2497 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 से फिसला, कई लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शेयर बाजार में जलजला, 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2497 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 से फिसला, कई लाख करोड़ रुपये स्वाहा

डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के और तेज होने का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर देखा गया। कारोबारी सत्र के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 246.89 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 74,207.24 के लेवल पर बंद हुआ। इधर, एनएसई. . .

डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के और तेज होने का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर देखा गया। कारोबारी सत्र के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 246.89 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 74,207.24 के लेवल पर बंद हुआ। इधर, एनएसई का निफ्टी भी 775.65 अंक की तेज गिरावट के साथ 23002.15 के लेवल पर फिसल गया। निफ्टी बैंक भी 1875.05 अंक टूटकर 53451.00 के लेवल पर सरक गया।

कुल 3,072 शेयरों में गिरावट

कारोबार के दौरान कुल 3,072 शेयरों में गिरावट आई, जबकि केवल 999 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इससे बाजार में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया। वोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) भी ऊंचे स्तर पर रही। इंडिया VIX में 21 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई, जो बाजार में अनिश्चितता और डर को दर्शाता है।

सेक्टोरल आधार पर गिरावट व्यापक रही

ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली, जहां 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर भी लगभग 3-4 प्रतिशत तक टूटे। कुल मिलाकर, यह गिरावट बाजार में बढ़ती जोखिम से बचने की प्रवृत्ति (रिस्क एवर्शन) और वैश्विक दबावों का स्पष्ट संकेत देती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम