Home » देश » शेयर बाजार में भारी कोहराम, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25850 के नीचे, जानें गिरावट की 3 बड़े कारण

शेयर बाजार में भारी कोहराम, 400 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25850 के नीचे, जानें गिरावट की 3 बड़े कारण

मुंबई। मिले- जुले संकेतों के बीच 12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 391.77 अंक लुढ़ककर 83,841.87 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 109.50 अंक की कमजोरी के साथ 25,844.35 पर ट्रेड करता दिखा।. . .

मुंबई। मिले- जुले संकेतों के बीच 12 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 391.77 अंक लुढ़ककर 83,841.87 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 109.50 अंक की कमजोरी के साथ 25,844.35 पर ट्रेड करता दिखा। अगर-एडवांस डिक्लाइन की बात करें तो करीब 1,105 शेयरों में तेजी, जबकि 1,658 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर ONGC, NTPC, Eicher Motors, ICICI Bank और Axis Bank टॉप गेनर शेयर रहे। वहीं Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech और Wipro में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे IT सेक्टर कमजोर नजर आया।

एशियाई बाजार में गिरावट

गिफ्ट निफ्टी में लगभग फ्लैट कारोबार देखने को मिला।
जापान के निक्केई में 77 अंकों की तेजी देखने को मिली।
हैंग सेंग में करीब 288 अंकों की गिरावट देखने को मिली।
सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली।
कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

बुधवार को बाजार में रही तेजी

शेयर बाजार में 11 फरवरी को कारोबार लगभग फ्लैट रहा था. सेंसेक्स 40 अंकों की गिरावट के साथ 84,234 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 19 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,954 पर क्लोज हुआ था। सेक्टोरल मोर्चे पर ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में दबाव बना रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि निफ्टी-50 के 26 शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण रहे-

  1. आईटी शेयरों में मचा कोहराम

भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स कारोबार के दौरान 4.5 प्रतिशत तक लुढ़क गया। बिरला सॉफ्ट, KPIT टेक, कोफोर्ज, LTI माइंडट्री, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और टाटा एलेक्सी समेत अधिकतर आईटी शेयर 5 से 6 प्रतिशत तक गिर गए।
यह गिरावट अमेरिकी स्टॉक मार्केट में आईटी शेयरों की गिरावट के बाद आई। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ी चुनौतियों और अमेरिका में ब्याज दरें घटने की कम संभावना को देखते हुए निवेशकों ने इन शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की।
वेंचुरा सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च विनीत बोलिंजकर ने रॉयटर्स से कहा, “यह बाजार की घबराहट में की गई बिकवाली और आईटी सेक्टर के सामने खड़े असली खतरे की चिंता, दोनों का मिला-जुला असर है।” उन्होंने कहा कि AI-आधारित ऑटोमेशन बड़ी भारतीय आईटी कंपनियों के उन बिजनेस मॉडल को प्रभावित कर रहा है, जो ज्यादा मानव श्रम पर आधारित हैं। इससे बिल योग्य काम के घंटे और कर्मचारियों की संख्या में कमी आ सकती है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट्स, वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में 1,30,000 नई नौकरियों का जुड़ना और बेरोजगारी दर का 4.3 प्रतिशत तक गिरना संकेत देता है कि निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती मुश्किल है। इससे टेक शेयरों पर दबाव बना रह सकता है।
उन्होंने कहा, “अमेरिका के ताजा रोजगार आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने 1,30,000 नई नौकरियां जुड़ीं और बेरोजगारी दर घटकर 4.3% हो गई। इससे संकेत मिलता है कि फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती नहीं कर सकता। भारत में भी लगता है कि ब्याज दरों में कटौती का दौर खत्म हो चुका है, क्योंकि आर्थिक ग्रोथ अच्छी है और महंगाई वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक RBI के लॉन्ग-टर्म लक्ष्य के करीब पहुंच सकती है।”

  1. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी ने भी शेयर बाजार का मूड बिगाड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का बाव 0.46 प्रतिशत बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों से तेल की कीमतों को मजबूती मिली। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए क्रूड का महंगा खराब माना जाती हैं, क्योंकि इससे चालू खाता घाटा और महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है।

  1. कमजोर ग्लोबल संकेत

ग्लोबल शेयर बाजारों से भी आज भारतीय मार्केट को कोई सपोर्ट नहीं मिली। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अब आगे क्या?

HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड, देवर्ष वकील के ने बताया कि निफ्टी अभी भी अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर है और कुल मिलाकर ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी के लिए 26,000 के आसपास तत्काल रेजिस्टेंस है। अगर सूचकांक इस स्तर के ऊपर टिकता है तो 26,373 के रिकॉर्ड उच्च स्तर की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि नीचे की ओर 25,700–25,780 का दायरा मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम