नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी हुई। शादी समारोह में अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के साथ क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।
अंबानी परिवार ने शादी को बनाया और भी स्पेशल
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी के साथ नजर आए। चारों ने एक साथ फोटो भी खिंचवाई और अपनी उपस्थिति से अर्जुन-सानिया की शादी को और भी स्पेशल बनाया।
सुपर हिट लग रही थी अर्जुन-सानिया की जोड़ी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने ट्विनिंग करते हुए शादी में कपड़े पहने। दोनों की जोड़ी काफी सुपर हिट लग रही थी।
अब कब एक्शन में नजर आएंगे अर्जुन?
अर्जुन तेंदुलकर अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले वह मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो गए थे।