Home » देश » सलमान खान को सांप ने काटा, फॉर्म हाउस पर एक्टर के साथ हुआ बड़ा हादसा

सलमान खान को सांप ने काटा, फॉर्म हाउस पर एक्टर के साथ हुआ बड़ा हादसा

मुंबई। एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे एमजीएम. . .

मुंबई। एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।
इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेशन भी इसी फॉर्म हाउस पर करने वाले थे। हालांकि इस घटना के बाद मुश्किल ही है कि सलमान अब ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट करें। वे फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
सलमान खान जनवरी में ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। एक्टर दिल्ली में इस एक्शन एंटरटेनर के लिए न्यूलीवेड कटरीना कैफ के साथ शूटिंग करेंगे। सलमान खान और कटरीना कैफ का कथित तौर पर 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पूजा हेगड़े के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और जैकलीन फर्नांडीज के साथ ‘किक 2’ में नजर आएंगे। सलमान, आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी दिखेंगे।

Web Stories
 
हैंडसम हंक रितेश देशमुख से लें फैशन टिप्स चांदी पहनने से क्या होता है? पौष अमावस्या के दिन इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से आएंगी खुशियां ये हैं John Abraham की सुपरहिट फिल्में लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये उपाय