बाराबंकी। बाराबंकी में शादी के बाद दूल्हा किन्नर निकला। बात फैलते ही बाराती भागने लगे। गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले किन्नर समुदाय के लोग उसे लेकर चले गए।
घटना शुक्रवार की है, गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए बाराती पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाल के बाद 7 फेरे हुए। सुबह दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे कुछ देर पहले किन्नर नेग मांगने पहुंचे। दूल्हे को देखते ही उन्होंने पहचान लिया।
बात को दबाने के लिए दूल्हा किन्नरों को 23 हजार रुपए देने लगा। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों को शक हो गया। दुल्हन के परिजनों ने लड़के को चेक करने की बात कही, तो वह भागने लगा। इस बीच किन्नरों ने दूल्हे के किन्नर होने का खुलासा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
अब पढ़िए पूरा मामला
कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की की शादी 6 महीने पहले रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिनौना के पूरे गनई गांव निवासी भाग्यचंद्र के बेटे रिशु (22) से तय हुई थी। 13 फरवरी को शादी की डेट तय हुई। शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची। बाराती नाचते-गाते गांव में दाखिल हुए। दुल्हन के परिवार समेत पूरे गांव ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं। जयमाल के बाद बाराती खाना खाकर अपने जनवासे में चले गए थे। सात फेरे हो चुके थे। विदाई की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ अच्छे से गुजर रहा था। तभी सुबह करीब 4 बजे कादोपुर से किन्नरों की टोली नेग लेने पहुंची। जैसे ही किन्नरों ने दूल्हे को देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे और उसके परिवार वालों के चेहरे भी पीले पड़ गए।
बारात पहुंचने के बाद बारातियों ने जमकर डांस किया था
दुल्हन के चचेरे भाई ने बताया- आनन-फानन में दूल्हे के परिजनों ने 23 हजार रुपए किन्नरों के हाथ में रख दिए और चुप रहने का इशारा किया। यह सब देख हमें शक हुआ। दूल्हे को चेक करने के लिए कमरे में चलने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और गुस्सा होने का नाटक करने लगा। तब तक किन्नरों ने बताया कि दूल्हा एक किन्नर है, जो पहले उनके साथ ही घूमता-फिरता था। खबर फैलते ही दूल्हे के परिजन एक-एक करके दबे पांव भागने लगे। जनवासे से आधे से ज्यादा बाराती गायब हो गए।
दूल्हे को बनाया बंधक
बिना दुल्हन लौटी बारात दुल्हन के गुस्साए परिजनों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, पर लोकलाज के डर से दुल्हन के परिजनों ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। दुल्हन के परिजनों ने बाकी बचे बारातियों को जलपान कराया। लड़के वालों ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने को कहा। पैसे अदा करने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
6 महीने पहले हमने शादी तय हुई थी
दुल्हन के फूफा ने बताया- 6 महीने पहले हमने शादी तय की थी। हमें सच्चाई नहीं पता थी। इस हंगामे के बाद किन्नरों की टोली परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर दूल्हे को अपने साथ ले गई। किन्नरों ने बताया- युवक पहले उन्हीं की टोली के साथ घूमता था। ढोलक बजाता था।
मौसी ने गोद लिया था युवक, अब सभी फरार दुल्हन के फूफा ने बताया- युवक को उसकी मौसी ने गोद लिया था। युवक बचपन से ही अपनी मौसी के साथ रहता था। हमने लड़के की कदकाठी और हुलिया देखकर यह रिश्ता तय किया था। हमें सच्चाई पता नहीं थी। लड़के के परिवार वालों ने बताया था कि लड़के के नाम 2 बीघा जमीन है। हमें लगा, हमारी बेटी खुशी रहेगी।