Home » वायरल न्यूज़ » सामने आया खौफनाक VIDEO : बिहार में जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, यूपी से आई बारात में मची चीख-पुकार

सामने आया खौफनाक VIDEO : बिहार में जयमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, यूपी से आई बारात में मची चीख-पुकार

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। दुल्हन को फिल्मी अंदाज में उसके प्रेमी ने जयमाला से पहले गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। बताया. . .

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। दुल्हन को फिल्मी अंदाज में उसके प्रेमी ने जयमाला से पहले गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। बताया जाता है कि दुल्हन को गंभीर हालात में निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
घटना का वीड‍ियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है क‍ि जयमाला के समय आश‍िक भीड़ में शाम‍िल हो गया था और मौका देखते ही गोली चला दी। इसके बाद दुल्‍हन स्‍टेज पर ही ग‍िर गई।

शर्ट के नीचे से पिस्टल निकाली और दुल्हन पर गोली चला

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत की है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात एक शादी समारोह चल रहा था। जयमाल के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंच गई। लोग जयमाला होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्टेज के पास आया और शर्ट के नीचे से पिस्टल निकाली और दुल्हन पर गोली चला दी। गोली मारने वाला आरोपी कथित प्रेमी बताया जा रहा है। गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी। वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

बलिया जिले से आई थी बारात

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले सुलेमनपुर गांव से बारात बक्सर जिले के चौसा पंचायत के मल्लाह टोला आई थी। यहां नंद जी मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की शादी हो रही थी। पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं। जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीनबंधु अचानक मंच पर चढ़ आया। किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही उसने दुल्हन पर गोली चला दी। गोली आरती के पेट में लगी और वो गिर पड़ी।
इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के समय की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम