Home » पश्चिम बंगाल » सिक्किम में बड़ा हदसा : स्काईवॉक एरिया में काम करते समय 11 मजदूर गिरे नीचे, दो की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती

सिक्किम में बड़ा हदसा : स्काईवॉक एरिया में काम करते समय 11 मजदूर गिरे नीचे, दो की मौत, अन्य अस्पताल में भर्ती

जलपाईगुड़ी। सिक्किम के पेलिंग में स्काईवॉक एरिया बड़ा हदसा हो गया है, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक स्काईवॉक एरिया में काम करते समय 11 मजदूर नीचे गिर गए।. . .

जलपाईगुड़ी। सिक्किम के पेलिंग में स्काईवॉक एरिया बड़ा हदसा हो गया है, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए है।
जानकारी के मुताबिक स्काईवॉक एरिया में काम करते समय 11 मजदूर नीचे गिर गए। इनमें से 5 मजदूर जलपाईगुड़ी के निवासी है। जलपाईगुड़ी के मजदूरों में 2 की मौत हो गयी है, जबकि 3 की हालत गंभीर बतायी गयी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मजदूर जलपाईगुड़ी जिले के सदर प्रखंड के बरोपटिया ग्राम पंचायत के झकुआ पाड़ा व धामीपाड़ा गांव के निवासी है। सूत्रों के अनुसार मृतको के नाम रवि राय (32) पिता कर्ण राय और सुधारम उरांव (42) पिता शुक्रा उरांव शामिल है। जबकि प्रशांत राय सहित कुल तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं तीनों घायलों का सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को शनिवार सुबह उनके घर जलपाईगुड़ी में पहुंचा दिया गया है। शव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया।
सदर ब्लॉक के बरपटिया ग्राम पंचायत उप मुखिया कृष्ण दास ने बताया कि शुक्रवार की यह घटना हुई। यह काफी दुखद हादसा है और इससे हमलोग काफी मर्माहित है। मैं सभी मृतक परिवारों के साथ हूं। मृतकों और घायलों के परिवारों को हर सुविधा मिले, इसके लिए चर्चा शुरू की गई है।